×

युवाओं के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है पर्यटन : दिनेश शर्मा

Rishi
Published on: 7 July 2017 3:00 PM GMT
युवाओं के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है पर्यटन : दिनेश शर्मा
X

लखनऊ : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प बन सकता है। इसके लिए विभागी तौर पर तैयारियों की आवश्यकता है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शुक्रवार को राजधानी के पर्यटन भवन में आम महोत्सव प्रोग्राम का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने पर्यटन विभाग के सचिव अवनीश को इस बाबत निर्देश दिया।

पुरानी यादें ताजा हो गई

डिप्टी सीएम पर्यटन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस मौके पर वे भावुक दिखे। उन्होंने बताया कि चेयरमैन कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज पहली बार यहां आया हूं। पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों के शोध से यह संभव हो सका है कि किस बीमारी के लिए कौन से आम बने हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में भी हमारे आम बहुत प्रसिद्ध हैं।

विश्व में सबसे अधिक आम हमारे देश

पर्यटन के सचिव अवनीश ने आम महोत्सव में आए छात्र-छात्राओं को आमों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में सबसे अधिक आम हमारे देश में ही पैदा होते हैं। करीब 56 प्रतिशत आम यहीं होते हैं।

स्टॉल से माहौल में आई रौनक

आम महोत्सव के पहले दिन पर्यटन परिसर में आमों के अलग-अलग स्टॉल लगे। सभी स्टॉलों पर आमों से जुड़ी चीजें मिल रही थी। बच्चों से लेकर बड़े मेले में आम स्टॉलों पर उत्सुकता से आम देखते दिखे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story