×

यूपी: परिवहन निगम दो वर्ष में खरीदेगा 2300 नई बसें, 18 हजार गांवों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) दो वर्ष में 2300 नई बसें खरीदेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

Aditya Mishra
Published on: 22 Jun 2019 3:10 PM GMT
यूपी: परिवहन निगम दो वर्ष में खरीदेगा 2300 नई बसें, 18 हजार गांवों को होगा फायदा
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) दो वर्ष में 2300 नई बसें खरीदेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि परिवहन निगम दो वर्ष में 2300 नई बसें खरीदेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे जल्द ही प्रदेश शासन को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Good News: यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनने का शानदार मौका, इंटरव्यू से होगा चयन

उन्होंने बताया कि 2300 नई बसें दो वर्ष में परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। योजना के मुताबिक परिवहन निगम वित्तीय वर्ष 2019-20 में 600 साधारण और 200 जनरथ बसें खरीदेगा। 2020-21 में 1000 साधारण एवं 500 एसी जनरथ बसें खरीदी जाएंगी।

बसों की खरीद पर करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसमें एक साधारण बस की कीमत 20 लाख और एसी जनरथ बस की कीमत 32 लाख रुपये है। नई बसों के रोडवेज बेड़े में शामिल होने पर बसों की संख्या 14,466 हो जाएगी, इसमें 1140 एसी बसें होंगी। इस समय परिवहन निगम के बेड़े में 12,266 साधारण एवं 540 एसी बसें हैं।

ये भी पढ़ें...ट्रक से टकराकर रोडवेज बस पलटी एक महिला की मौत एक दर्जन घायल

मुख्य प्रधान प्रबंधक ने बताया कि परिवहन निगम दो वर्षों में 18 हजार गांवों तक अपना जाल बिछाएगा। इससे ग्रामीणों के लिए जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके लिए निजी ऑपरेटरों की बसों को अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि कई जनप्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालयों से लखनऊ और दिल्ली तक जनरथ बसें चलाने की मांग की है। इसलिए इस पर भी विचार किया जा रहा है।

दरअसल, जनरथ बस का सफर वॉल्वो एवं स्कैनिया से सस्ता है। जनरथ का किराया साधारण बस के किराये से महज 25 फीसदी अधिक है। यात्री को साधारण बस में 0.95 रुपये प्रति किलोमीटर एवं जनरथ में 1.20 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट से किराया चुकाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें...खुशखबरी: यूपी रोडवेज की बसों में प्रदेश के बाहर भी दिव्यांगों करेंगे ‘फ्री’ यात्रा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story