UP Vaishnavi Sing: वैष्णवी ने प्रदेश का परचम हिमाचल प्रदेश में लहराया, अभिनेता अक्षय कुमार ने फ़ोन कर दी बधाई

UP Vaishnavi Sing: वैष्णवी सिंह ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 4 March 2022 5:36 PM GMT
UP News
X

वैष्णवी सिंह की तस्वीर  

UP Vaishnavi Sing: उत्तर प्रदेश में जन्म लेने वाली वैष्णवी ने अपनी सफलता की बुलंदियों पर परचम लहराने का काम किया है। उन्होंने राष्ट्रीय कुडों चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। अब अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय चयन समिति ने वैष्णवी सिंह का वर्ल्ड कप खेलने के लिए चयन किया है। कुडों इंडिया के चेयरमैन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फ़ोन से वैष्णवी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है। वैष्णवी ने इसका श्रेय अपने कोच राजेंद्र धौलपुरी (ब्लैक बेल्ट फोर डैन) एवं अपने पिता संजय सिंह को दी है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय कूड़ो फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 22 फरवरी तक भारत के हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर स्थित एल आर विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय 12वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुडों चैंपियनशिप 2022 में उत्तर प्रदेश की कुमारी वैष्णवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया है।

200 से अधिक भार वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैष्णवी ने तीन बार राष्ट्रीय लेवल पर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही कुंडों फेडरेशन कप का भी आयोजन किया गया था। जिसमें वैष्णवी ने पुनः इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

वैष्णवी सिंह की तस्वीर

इन दोनों प्रतियोगिताओं के पश्चात कुडों वर्ल्ड कप जो कि जापान के टोकियो में होना है। जिसका सिलेक्शन ट्रायल हुआ जिसमें ऑफिशियल रेफरी जज व आयोजन समिति अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय चयन समिति ने वैष्णवी सिंह का वर्ल्ड कप खेलने के लिए चयन किया।

वैष्णवी ने तीन बार राष्ट्रीय लेवल पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब वैष्णवी जापान में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने कहा कि कुडो मार्शल आर्ट के रूप में हमारी देश की पुरानी कला का नए रूप में आगमन हुआ है। हम इसके साक्षी बन रहे हैं।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया अर्थात (कीफी) के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के निर्देशक हांसी मेहुल बोरा ने बताया कि वैष्णवी ने तीन बार इन दोनों टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि भारत भी अंतरराष्ट्रीय पदक दिलवाने की काबिलियत रखता है।

कुडों इंडिया के चेयरमैन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने दूरसंचार के माध्यम से वैष्णो को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है। वैष्णवी ने इसका श्रेय अपने कोच राजेंद्र धौलपुरी (ब्लैक बेल्ट फोर डैन) एवं अपने पिता संजय सिंह को दी है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story