×

UP Vidhan Sabha Chunav: सत्ता पक्ष और विपक्ष को आईना दिखा गया विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव

403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश की विधानसभा में चुनाव के पहले मतदान करने वाले कुल विधायकों की संख्या 396 बताई गयी थी।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Divyanshu Rao
Published on: 18 Oct 2021 4:31 PM GMT
UP vidhan sabha Chunav
X

सीएम योगी और नीतीन अग्रवाल की तस्वीर 

UP Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष (Uttar Pradesh Vidhansabha upaadhyaksh Chunav) पद पर हुए मतदान को अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक दूसरे के प्रति ताकत आजमाने का एक तरह से बैरोमीटिर कहा जाए तो इसे अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा संख्या बल के आधार पर भले ही इसे अपनी बड़ी जीत मानते हुए आत्ममुग्ध हो रही हो पर यह चुनाव विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष को भी आईना दिखा गया।

403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश की विधानसभा में चुनाव के पहले मतदान करने वाले कुल विधायकों की संख्या 396 बताई गयी थी। आज हुए मतदान में 368 वोट पड़े। इनमें से चार वोट अवैध घोषित किए गए। इनमें से तीन वोट भाजपा के बताए जा रहे है। वोटिंग के बाद आए परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नितिन अग्रवाल को 304 मत मिले । जबकि समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह वर्मा को 60 वोट मिले। मतदान के दौरान कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार किया । कुल मिलाकर 28 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) हरिओम और नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने तकनीकी कारणों से वोटिंग नहीं की।

नितिन अग्रवाल की तस्वीर

इस बारे में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को विपक्ष के सारे वोट मिलने चाहिए,जो उसे नहीं मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार नितिन अग्रवाल को 321 वोटों में केवल 304 वोट मिले हैं। इससे पता चलता है कि पार्टी के अधिकतर विधायक सरकार की नीतियों से संतुष्ट नही हैं।

यहां यह बताना आवश्यक है कि सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या 304, समाजवादी पार्टी के 49, बसपा के 16 अपना दल के 9, कांग्रेस के 7,सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4, रालोद एक,निर्बल इंडियनषोषित दल एक, निर्दलीय तीन के अलावा सदस्य लालजी वर्मा और रामअचल राजभर असम्बद्व सदस्य है। विधानसभा में इस समय सात सदस्यों की संख्या रिक्त चल रही है। जिनमें स्वार, औरया, लखनऊ पश्चिम, नवाबगंज, सलोन, चरथावल तथा अरमापुर शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद पर नितिन अग्रवाल को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का यह संकेत है। उन्होंने कहा कि समाजवाद की विरोधी समाजवादी पार्टी के लिए उनका परिवार ही पार्टी है।लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चौधरी ने कहा कि सत्ता पक्ष ने संसदीय परम्पराओं का आज अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे चार सालों में भाजपा ने केवल अपने काम ही गिनाने का काम किया है । जिसे प्रदेश की जनता पसंद नहीं कर रही है। आने वाले चुनाव में वह भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, UP Vidhan Sabha upaadhyaksh Chunav, UP Vidhan Sabha upaadhyaksh Chunav news, up vidhan sabha upaadhyaksh chunav news in hindi, up vidhan sabha upaadhyaksh chunav news in hindi today, up vidhan sabha upaadhyaksh chunav news in hindi today news, Up News, up news today, up news today live

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story