×

UP Violence Video: अब थाने में उपद्रवियों की ऐसी कुटाई, देख थर-थर कांप रहे प्रदर्शनकारी

UP Violence Video: शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में जमकर हिंसा की गई और पुलिस पर पत्थरबाजी को अंजाम दिया गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Jun 2022 3:38 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2022 3:38 AM GMT)
X

UP Violence Video

UP Violence Video: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बलवा करने वाले बलवाई अब यूपी पुलिस के रडार पर हैं। अब तक सैंकड़ों गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कई उपद्रवियों के ठिकानों पर बुलडोजर (Bulldozer) भी चल चुका है। पुलिस ऐसे और उपद्रवियों की शिनाख्त करने में लगी हुई है, जिन्होंने कल जमकर बवाल काटा था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुलिस थाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के जवान उपद्रवियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने उपद्रवियों की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने लिखा- बलवाईयों को रिटर्न- गिफ्ट। वीडियो में 8-10 उपद्रवी और दो - तीन पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी उपद्रवियों पर जमकर लठ बरसा रहे हैं। वहीं पुलिस के लठ की चोट से चीख रहे उपद्रवी पुलिसवाले से रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं।

युपी पुलिस का यह रौद्र रूप उन दंगाईयों और उपद्रवियों के लिए एक चेतावनी है कि वो सुधर जाएं, अन्यथा उनका हश्र भी कुछ ऐसा ही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पुलिस अधकारियों को कठोर कार्रवाई करने की पूरी छूट दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से किसी भी सूरत में उपद्रवियों को नहीं छोड़ने को कहा है।

बता दें कि सहारनपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन की टीम आज बुलडोजर लेकर दो उपद्रवियों के घर पहुंची। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। इनके घर के अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया। शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों भी उन उपद्रवियों की भीड़ में शामिल थे, जो नमाज के बाद सड़क पर बवाल मचा रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। पुलिस को इनके कई वीडियो हाथ लगे थे, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story