×

UP Weather Today: यूपी में गर्मी का कहर , रोज बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी दिन का तापमान काफी बढ़ चुका है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री छूने को करीब है।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Sep 2023 7:13 AM GMT
UP Weather Today: यूपी में गर्मी का कहर , रोज बढ़ेगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
X

UP Weather Today: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों से इसबार गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दिया। फरवरी में ही कई इलाकों का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी दिन का तापमान काफी बढ़ चुका है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री छूने को करीब है। मार्च के महीने में सूरज की तीखी किरणें असहनीय साबित हो रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब सर्दी नहीं लौटेगी और रोज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

कुछ ही दिनों बाद पड़ने लगेगी मई-जून की गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, शुष्क हवा के बहने से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। अब रोज तापमान में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक और अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उसके पार जा सकता है। विभाग का कहना है कि अगले 15 से 20 दिनों में यानी मार्च के अंतिम से ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ने लगेगी।

लखनऊ में गर्मी और बढ़ेगी

राजधानी लखनऊ में पिछले एक हफ्ते में गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में अभी उमस भरी गर्मी और बढ़ेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आसमान के आज साफ रहन के आसार हैं। 14 मार्च से लखनऊ में आशिंक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

मानसून की बारिश कम होगी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने एक और गंभीर चिंता प्रकट की है। उनका कहना है कि अलनीनों की कमजोर स्थिति के कारण इस बार मानसून की बारिश के कम होने की संभावना है। इसका विपरीत असर खेती-किसानी पर पड़ना तय है। वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी भी बेतहाशा बढ़ेगी।

बता दें कि फरवरी महीने में कई जगहों पर गर्मी ने सैंकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story