×

Aaj Ka Mausam : यूपी में अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवा से बढ़ेगी गलन, जानिए अपने शहर का हाल?

Aaj ka Mausam 05 December 2024 : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दिन में धूप निकलने के कारण कुछ गर्माहट देखने को मिली है। इसके साथ ही आसमान भी साफ रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Dec 2024 7:03 AM IST
Aaj Ka Mausam : यूपी में अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवा से बढ़ेगी गलन, जानिए अपने शहर का हाल?
X

Aaj ka Mausam 05 December 2024 : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दिन में धूप निकलने के कारण कुछ गर्माहट देखने को मिली है। इसके साथ ही आसमान भी साफ रहा है। हालांकि पछुआ हवा चलने के कारण कुछ गलन भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 36 घंटे में उत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है, जिसका असर यूपी में भी देखने को मिल सकता है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में आज यानि गुरुवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी होने की आशंका है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं, सूबे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर धुंध छाई रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन हवा चलने से पारा लुढ़कने का अनुमान है।

सूबे में वाराणसी रहा सबसे ज्यादा गर्म

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीते दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे कम है। बुलंदशहर, बहराइच, चुर्क और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। वहीं, वाराणसी में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे अधिक है। दिन में कई क्षेत्रों में धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़त देखने को मिली है।

राजधानी की हवा में हुआ कुछ सुधार

सूबे की राजधानी की हवा में कुछ सुधार आया है। भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विद्यालय, चारबाग, मवैया, लालबाग, निशातगंज और तालकटोरा में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर की दर्ज की गई है। वहीं, कुकरैल पिकनिक स्पॉट, गोमती नगर में हवा में सुधार हुआ है।



Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story