×

Aaj Ka Mausam: यूपी में एक हफ्ते पहले आया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार को लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में एकाएक बादल छा गए। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार (Somvar Ka Mausam) से कई जिलों में बारिश होगी

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 14 Jun 2021 1:50 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2021 2:39 AM GMT)
rain
X

तेज बारिश में जाते लोग (Photo- Newstrack)

Aaj Ka Mausam: यूपी के कई जिलों में रविवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में एकाएक बादल छा गए। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार (Somvar Ka Mausam) से कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून (Monsoon 2021) दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार 50 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा, जब मानसून (Monsoon) निर्धारित समय से 15 दिन पहले आ जाएगा। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार इस साल उत्तर भारत में मानसून काफी पहले पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस मानसून के दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छाने की उम्मीद है। इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश होने की संभावना (Mausam Ki Khabar) है।


कहां होगी बारिश (Kaha Hogi Barish)

बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून (Mausam Ki Jankari) समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Mansoon Alert) जारी किया गया है।

राज्य

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam)

मुंबई

भारी बारिश

दिल्ली

हल्की मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश

भारी बारिश

मध्य प्रदेश

भारी बारिश

छत्तीसगढ़

भारी बारिश

झारखंड

भारी बारिश

बिहार

बारिश

यूपी में कहां होगी बारिश (UP Ka Mausam)

यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रविवार से ही बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कई जिलों में हवा के तेज झोंकों के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है। मेरठ, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, बहराइच, रायबरेली, हमीरपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, अम्बेडकर नगर, बसंती, सुल्तानपुर और संत कबीरनगर। हालांकि इन जिलों में होने वाली बारिश मॉनसूनी नहीं बल्कि प्री-मॉनसून बारिश कही जाएगी।

Ashiki

Ashiki

Next Story