×

मौसम का हाल: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पूर्वांचल के कई जिलों में आज बरसेंगे बादल

UP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार तक होने वाली बारिश को लेकर अनुमान जारी कर दिया है।

Network
Written By NetworkPublished By Ashiki
Published on: 9 July 2021 9:22 AM GMT (Updated on: 9 July 2021 10:11 AM GMT)
Aaj Ka Mausam
X
बारिश में जाते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार की दोपहर तक होने वाली बारिश को लेकर अनुमान जारी कर दिया है। बता दें, पश्चिमी यूपी में शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई थी। हल्की बूंदाबांदी से मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी भी उमस कम नहीं हुआ है।

पश्चिमी यूपी के बाद दोपहर तक पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है। दोपहर तक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है, वे जिले हैं- बलिया, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, बस्ती, अमेठी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी और रायबरेली। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

इन जिलों में झमाझम बरसे बादल

गर्मी और उमस से पिछले कई दिनों से लोगों का हाल-बेहाल था लेकिन, गुरुवार की शाम से मौसम ने थोड़ी करवट ली है। पूर्वांचल के तो कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। ठण्डी हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। हालांकि राजधानी लखनऊ में भी भीषण उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लखनऊ में गर्मी का असर पिछले एक सप्ताह से इतना ज्यादा था कि दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था।


हालांकि कई दिनों की भयानक गर्मी के बाद पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई। पूर्वांचल के नौ जिलों में बारिश रिकार्ड की गयी। बलिया में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी। यहां पिछले 24 घण्टे में 112.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं गाज़ीपुर में 44.6 मिमी, गोरखपुर में 8.6 और बनारस में 4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी। चुर्क, सुल्तानपुर, रायबरेली और झांसी में भी हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गयी। इन जिलों में हुई बारिश का असर आस पास के जिलों में भी हुआ है। लोगों को थोड़ी ठंडक भरी सुकून मिली है।

अगले पांच दिन बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जुलाई से पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश होने लगेगी। पूर्वी यूपी के जिलों में अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में बारिश होती रहेगी। यूपी के लगभग सभी जिलों में बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। बुन्देलखण्ड का इलाका भी थोड़ी राहत में आया है।


गुरुवार को आगरा रहा सबसे गर्म

वहीं गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा आगरा (Agra) में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी लगभग सभी जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Ashiki

Ashiki

Next Story