×

Lucknow News: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के बाद 'बस्सी' पर भी लगेगा लगाम ! अपर्णा यादव ने की शो रुकवाने की मांग

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिनय सिंह बस्सी का शो आयोजित है। जिसका राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने विरोध किया है। उन्होंने शो रुकवाने की मांग की है। उनके मांग पर बस्सी के शो को रद्द कर दिया गया है।

Sakshi Singh
Published on: 15 Feb 2025 2:42 PM IST (Updated on: 15 Feb 2025 2:48 PM IST)
Aparna Yadav demanded to stop comedian Bassi show in Lucknow
X

Aparna Yadav demanded to stop comedian Bassi show in Lucknow

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को होने वाले मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के शो पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस्सी के शो में अश्लील टिप्पणी होती है। यह भी देखा गया है कि महिलाओं को लेकर वह अपने शो में अभद्र टिप्पणी करते हैं।

महिला आयोग मुख्यालय के सामने ही होने वाले इस शो पर रोक लगाने के लिए अपर्णा यादव ने डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अश्लील और अभद्र शो पर रोक लगाने के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगी।

अपर्णा ने बताया कि बस्सी यूट्यूब पर बहुत अश्लील टिप्पणी करते हैं। लोगों को हंसाने के नाम पर माताओं, बहनों को गालियां देते हैं। इससे लोग गलत में दिशा जा रहे हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 में अश्लीलता को लेकर अपराध का वर्गीकरण कियामहिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने लिखा डीजीपी को पत्र कहा, बस्सी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को गति देने वाले कार्यक्रम होते हैं। वहां इस तरह के कार्यक्रम न किए जाएं, इसके लिए उन्होंने एलडीए को पत्र लिखा है। उन्होंने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और कपिल शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके शो में कभी किसी तरह की अश्लील और अभद्र बात नहीं की गई।

रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ऐसा संस्कारवान देश है जहां स्त्री भी जब गर्भ धारण करती है तो उसे गर्भधारण संस्कार कहा जाता है। अपनी मां अपने पिता का माखौल उड़ाने वालों के शो को भारत सरकार रद करे।

बस्सी का शो रद्द

हालांकि अपर्णा यादव की मांग पर लखनऊ में आयोजित होने वाला अनुभव सिंह बस्सी का शो रद्द हो गया है। बस्सी के शो को पुलिस ने एनओसी नहीं दी। मामले में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने शो को रद्द करने की मांग उठाते हुए कहा था कि मेरी मांग है कि शो में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले स्टैंड अप कॉमेडी शो को अनुभव सिंह बस्सी के शो को रद्द कर दिया जाना चाहिए।

बता दें कि इस समय मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और अपूर्वा मखीजा का कंट्रोवर्सी पूरे देश में चल रहा है। दोनों सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की जमकर आलोचना की जा रही है। यही नहीं इन पर लीगल एक्शन भी ले लिया गया है। इन पर अश्लील कंटेंट परोशने का आरोप है।

क्या है मामला

कॉमेडियन समय रैना का स्टैंडअप कॉमेडी के अलावा अपना एक शो भी है। जिसका नाम है इंडियाज़ गॉट लैटेंट। इस शो का हाल ही एक एपिसोड सामने आया, जिसमें बतौर जज, अपूर्वा मखीजा, आशीश चंचलानी, रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना उपस्थित थे। इस शो में ऐसे शब्दों को इस्तेमाल किया गया जो कि बेहद अश्लील था। फिर क्या लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ये विरोध अब लीगल एक्शन में बदल गया है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story