×

UP: योगी सरकार का मास्टर प्लान, गंगा की 13 सहायक नदियों के घाट पर होगी भव्य आरती

योगी सरकार की गंगा के सहायक घाटों पर आरती करने की नई योजना का मूल उद्देश्य सरयू, बेतवा, राप्ती, वरुणा, गोमती जैसी कुल 13 नदियों का संरक्षण कर साफ-सुथरा रखना है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By aman
Published on: 6 May 2022 7:43 AM GMT
up yogi government master plan grand aarti will be held at ghats of 13 tributaries of ganga
X

गंगा आरती करते सीएम योगी (फाइल फोटो) 

UP Yogi Government Master Plan Grand Aarti : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार द्वारा प्रदेश में गंगा नदी (Ganga River) की 13 सहायक नदियों के घाटों पर भी भव्य आरती (Aarti) कराए जाने की योजना बनाई जा रही है। यह भव्य आरती प्रदेश के गंगा घाटों (Ganga Ghat) पर होने वाली आरती के समान ही भव्य और मनमोहक होगी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह मास्टर प्लान (Master Plan) गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण को लेकर बनाया जा रहा है। जिससे इस सहायक नदियों पर भी गंगा नदी के समान साफ-सफाई, उत्तम व्यवस्था और बचाव हो सके। इस योजना के तहत प्रदेश में गंगा की 13 सहायक नदियों को चिन्हित किया गया है, जिनका बहुत ही ज़ल्द बेहद भव्य रूप में कायाकल्प हो जाएगा।

गंगा की इन सहायक नदियों के घाटों का होगा भव्य कायाकल्प

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा की सहायक नदियों के घाटों पर भव्य आरती और घाटों का सौंदर्यीकरण के तहत कुल 13 नदियों को चिन्हित किया गया है। इनमें रामगंगा, घाघरा, सरयू, बेतवा, राप्ती, वरुणा, गोमती, हिंडन, काली, गर्गो, यमुना, केन और सई के किनारे घाटों की सूरत बदली जाएगी।

गंगा की सहायक नदियों के घाटों पर भी सौंदर्यीकरण

प्रदेश में अब तक वाराणसी (Varanasi) स्थित गंगा घाट, इलाहाबाद स्थित गंगा घाट और कानपुर स्थित बिठूर गंगा घाट (Bithoor Ganga Ghat) पर होने वाली गंगा आरती (Ganga Aarti) प्रदेश की सबसे भव्य आरतियों में गिनी जाती है। इसमें काशी गंगा आरती (Kashi Ganga Aarti) विश्व प्रसिद्ध है। ठीक इसी तर्ज पर अब प्रदेश सरकार के नए मास्टर प्लान के तहत गंगा नदी की 13 सहायक नदियों के घाटों पर भी समान सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

बीजेपी सरकार गंगा पर गंभीर

देश और प्रदेश बीजेपी सरकार द्वारा लगातार राष्ट्रीय धरोहर गंगा सहित अन्य नदियों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की गंगा के सहायक घाटों पर आरती करने की नई योजना का मूल उद्देश्य सरयू, बेतवा, राप्ती, वरुणा, गोमती जैसी कुल 13 नदियों का संरक्षण कर साफ-सुथरा रखना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story