×

UP Zila Panchayat Election Result 2021: हाथरस में सीमा उपाध्याय के सिर सजा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

UP Zila Panchayat Election Result 2021: हाथरस में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को दो वोटों से हराकर भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष।

Chandrel Kulshreshtha
Report Chandrel KulshreshthaPublished By Ashiki
Published on: 3 July 2021 1:02 PM GMT (Updated on: 4 July 2021 1:29 AM GMT)
UP Zila Panchayat Election Result 2021: हाथरस में सीमा उपाध्याय के सिर सजा जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज
X

हाथरस में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष (Photo-Social Media)

Hathras Zila Panchayat Election: हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय निर्वाचित हुई हैं। सीमा उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री/ कद्दावर नेता रामवीर उपाध्यय की पत्नी हैं। उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शशि चौधरी को दो वोटों से हराया। 24 सदस्यों में 13 ने सीमा उपाध्याय व 11 ने शशि चौधरी के पक्ष में मतदान किया।

शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय व उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय कलक्ट्रेट पहुंचे। विपक्ष से शशि चौधरी अपने वोटरों के साथ वहां पहुंची थी। सभी ने एक-एक कर मतदान किया। सीमा उपाध्याय पहले भी दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। साथ ही बसपा से फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद भी रह चुकीं हैं।


सीमा उपाध्याय ने वार्ड 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा की प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय को मात दी थी, जोकि उनकी देवरानी हैं। रामवीर उपाध्याय ने सीमा उपाधयाय को भाजपा में शामिल करवाकर जिले की राजनीति और गरमा दी। सीमा उपाधयाय ने कहा कि भाजपा के बैनर तले उनके आशीर्वाद से आज मैं पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीती हूं। मुझे दो वोट से विजय प्राप्त हुई है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत कर हमें सफलता दिलाई है।

आरएलडी के प्रत्याशी शशि चौधरी के पति गुड्डू चौधरी ने प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

Ashiki

Ashiki

Next Story