×

UPPSC PCS Mains Result 2022: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट ऑउट, साक्षात्कार के लिए सफल हुए 1070 उम्मीदवार

UPPSC PCS Mains Result 2022: जो उम्मीदवार संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 9 Feb 2023 5:48 PM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 5:49 PM GMT)
UPPSC PCS Mains Result 2022
X

UPPSC PCS Mains Result 2022 (Pic: Social Media)

UPPSC PCS Mains Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज यानी 9 फरवरी, 2023 को यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 1070 उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण की हुए है। अब ये उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

UPPSC PCS Mains Result 2022 Direct link

UPPSC PCS Mains Result 2022 ऐसे करें डाउनलोड

आप सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

फिर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे।

रिजल्ट चेक करे और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

साक्षात्कार का विवरण आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 16 मार्च, 2022 को शुरू हुई थी और 16 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई। इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story