UPSC 2021 Result: आगरा के सक्षम गोयल ने दिखाया कमाल, पहले प्रयास में हासिल की 27वीं रैंक

UPSC Civil Service 2021 Result: आगरा के सक्षम गोयल ने पहली ही बार में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा पास कर ली है और पूरे देश में 27वीं रैंक हासिल की है।

Rahul Singh
Published on: 30 May 2022 12:38 PM GMT
UPSC 2021 Result: आगरा के लाल ने दिखाया कमाल, पहले प्रयास में हासिल की 27वीं रैंक
X

सक्षम गोयल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UPSC 2021 Result: संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के परिणाम (UPSC Civil Service 2021 Result) में आगरा के लाल सक्षम गोयल (Saksham Goyal) ने कमाल कर दिखाया है। सक्षम गोयल ने पहली ही बार में परीक्षा पास की है और पूरे देश में 27वीं रैंक हासिल की है। सक्षम गोयल की सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है। परिवार के सदस्य एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। खुशियां मना रहे हैं। सक्षम गोयल के घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

अपनी मंजिल को पाकर सक्षम गोयल बेहद खुश है और सफलता का श्रेय माता पिता, दादा दादी और गुरुजनों को दे रहे है । सक्षम गोयल आईपीएस बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं। आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले सक्षम गोयल के पिता अमित गोयल इंजीनियर हैं।

आगरा से हाई स्कूल और दिल्ली से की है इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई

देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके सक्षम गोयल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई आगरा के सेंट कोनार्डर्स इंटर कॉलेज से की थी। जबकि इंटरमीडिएट दिल्ली के वसंत कुंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी। सक्षम गोयल ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से की थी। ग्रेजुएशन में सक्षम गोयल के पास अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र विषय थे।

सक्षम ने बताया कि ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके आईपीएस अधिकारी बनना उनका सपना है। जो अब पूरा होता नजर आ रहा है।

सेल्फ स्टडी से पहली बार में मिली सफलता

सक्षम ने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करते थे। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने कहीं कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने ऑनलाइन स्टडी की और प्रतियोगी परीक्षाओं की मदद से ही परीक्षा की तैयारी की। सक्षम गोयल का कहना है कि इंसान अगर मन में ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story