×

Good News! परिवहन निगम संचालित करने जा रहा 350 इलेक्ट्रिक बसें, बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव

UPSRTC: परिवहन मंत्री ने कहा कि 30 जून, 2028 तक 05 हजार इलेक्ट्रिक बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किये जाना प्रस्तावित है।

Anant kumar shukla
Published on: 13 Oct 2023 3:10 PM GMT
UPSRTC will be operate New 350 electric buses
X

UPSRTC will be operate New 350 electric buses (Photo-Social Media)

UPSRTC: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर। यूपी परिवहन निगम यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए जल्द ही 350 नयी ईलेक्ट्रॉनिक बसें संचालित करने जा रहा है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उ.प्र. परिवहन निगम द्वारा 100 नग स्टैण्डर्ड वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को क्रय करने के लिए तथा 250 नग स्टैण्डर्ड वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी मॉडल पर सी0ई0एस0एस0 के माध्यम से अनुबंध करने के लिए परिवहन निगम बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इन बसों को भारत सरकार पी0एम0 ई-बस सेवा के अंतर्गत कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा अनुबंध पर लेने की कार्यवाही की जायेगी। जल्द ही बोर्ड द्वारा इस पर निर्णय लिया जायेगा। इन बसों के बेड़े में शामिल हो जाने से प्रदेश के लोगों को अच्छी और स्वास्थ्य के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें चलने के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाना ही हरित पर्यावरण के लिहाज से जरूरी भी है।

जून, 2028 तक पांच हजार प्रस्तावित

परिवहन मंत्री ने कहा कि 30 जून, 2028 तक 05 हजार इलेक्ट्रिक बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किये जाना प्रस्तावित है। इन बसों को एनसीआर क्षेत्र तथा प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों में संचालित किया जायेगा। एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में संचालन हेतु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के निर्देशानुसार इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों के इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ने के लिए परिवहन निगम लगातार कार्य कर रहा है।

इन शहरों में चलेंगी नई बसें

परिवहन मंत्री ने बताया कि 100 नग इलेक्ट्रिक बसों को लखनऊ तथा गाजियाबाद में तथा 250 नग अनुबंधित बसों को गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर एवं लखनऊ में चलाया जायेगा। प्रदेश के लोगों को अधिक परिवहन सुविधाओं से जोड़े जाने की योजना पर परिवहन निगम कार्य कर रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी की कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में परिवहन निगम बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story