×

शहीद राजेश यादव को नम आंखों से दी गई विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

राजेश का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के वाहन से सुबह 10.31 बजे घर पहुंचा। शहीद का शव पहुंचते ही उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया। जो जहां था, वहीं से अपने लाल की झलक पाने के लिए उनके घर की ओर दौड़ गया। श्मशानघाट पर हजारों लोग शहीद के पार्थिव को प्रणाम करने के लिए मौजूद थे।

zafar
Published on: 20 Sep 2016 11:26 AM GMT
शहीद राजेश यादव को नम आंखों से दी गई विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग
X

uri terrorist attack-martyr last rituals

बलिया: कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह 11.02 बजे उनके गांव दुबहर के यादव डेरा से शुरू हुई।शहीद राजेश के अंतिम दर्शन को हर कोई लालायित नजर आया।हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए।

शहीद को सैल्यूट

-शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव को हर कोई कंधा देने के लिए बेताब था।

-रास्ते में जगह-जगह स्कूली बच्चे शहीद के पार्थिव शरीर को सलाम कर रहे थे।

-यात्रा में शामिल लोग शहीद राजेश यादव अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

-जज्बाती युवक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ आग उगल रहे थे।

दर्शन को उमड़े लोग

-सेना के वाहन से पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कई जगह लोगों ने शव पर फूल-मालाएं चढ़ाईं।

-दोपहर 12.06 बजे यात्रा भड़सर श्मशान घाट पर पहुंची। श्मशानघाट पर हजारों लोग शहीद के पार्थिव को प्रणाम करने के लिए मौजूद थे।

-बता दें कि राजेश का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के वाहन से सुबह 10.31 बजे घर पहुंचा।

-शहीद का शव पहुंचते ही उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

-जो जहां था, वहीं से अपने लाल की झलक पाने के लिए उनके घर की ओर दौड़ गया।

मच गया कोहराम

-कागजी औपचारिकता के बाद शहीद का शव रखा ताबूत चौखट के अंदर ले जाया गया।

-ताबूत में बंद शव देख जहां बूढ़ी मां अचेत हो गयी, वही गर्भवती पत्नी ताबूत पर ही गिर पड़ी।

-भाई-बहनों का रोते-रोते बुरा हाल था। मासूम बेटियां भी परिजनों की चीत्कार के बीच बिलख रही थीं।

-श्मशान घाट पर कैबिनेट मंत्री रामगोविन्द चौधरी, डीएम गोविन्द राजू एनएस, एसपी प्रभाकर चौधरी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

-पुलिस के जवानों ने 12.14 बजे व सेना के जवानों ने 12.18 बजे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े भाई अरविंद यादव ने शव को मुखाग्नि दी।

आगे स्लाइड्स में देखिए शहीद की अंतिम यात्रा के कुछ और फोटोज...

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

uri terrorist attack-martyr last rituals

zafar

zafar

Next Story