×

Lucknow News: यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, बिकरू कांड की सजा काट रहे अनंत देव को मिला चार्ज

Lucknow News: यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादलों की रेल दौड़ पड़ी है। शुक्रवार को 11 आईपीएस के ट्रांसफर की लिस्ट गृह विभाग ने जारी की। इसमें बिकरू कांड की सजा काट रहे अनंत देव को डीआईजी प्रयागराज रेलवे का चार्ज दिया गया है।

Sunil Mishraa
Published on: 3 Feb 2023 7:39 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2023 7:46 AM GMT)
UP IPS Officers Transfer
X

 UP IPS Officers Transfer (Photo: Social Media) 

Lucknow News: यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादलों की रेल दौड़ पड़ी है। शुक्रवार को 11 आईपीएस के ट्रांसफर की लिस्ट गृह विभाग ने जारी की। इसमें बिकरू कांड की सजा काट रहे अनंत देव को डीआईजी प्रयागराज रेलवे का चार्ज दिया गया है।

जौनपुर एसपी बदला

गृह विभाग की तरफ से जारी लिस्ट में 11 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें 8 अफसर ऐसे हैं जो काफी समय से पुलिस मुख्यालय से अटैच होकर साइड लाइन पड़े हुए थे। ट्रांसफर लिस्ट में जौनपुर एसपी को बदला गया है।

प्रमोशन के बाद भी एसपी का कार्यभार संभाल रहे अजय साहनी को जौनपुर से हटाकर डीआईजी सहारनपुर का चार्ज दिया गया है। इनकी जगह यूपी 112 में तैनात रहे डॉ अजयपाल को एसपी जौनपुर बनाया गया है। इससे पहले 13 जनवरी को भी 22 आईपीएस के ट्रांसफर किए गए थे।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

अनंत देव पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए।

अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए।

पवन कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजे गए।

शिवहरी मीना पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम बनाए गए।

रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए.

दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाए गए।

विनीत जायसवाल पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाए गए।

कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैनुअल बनाए गए।

जयप्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय बनाए गए।

इन्हे भी मिला चार्ज

अनंत देव मुख्यालय से डीआईजी रेलवे प्रयागराज, अजय साहनी एसपी जौनपुर से डीआईजी सहारनपुर, पवन कुमार मुख्यालय से एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शिवहरि मीना मुख्यालय से एसपी साइबर क्राइम सेल, रोहन प्रमोद बोत्रे मुख्यालय से एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन।

दिनेश त्रिपाठी मुख्यालय से एसपी यूपी 112, विनीत जायसवाल मुख्यालय से एसीपी लखनऊ, कमलेश दीक्षित मुख्यालय से एसपी सुरक्षा मुख्यालय, श्रीमती सुनीति मुख्यालय से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रशासन, अजयपाल यूपी 112 से एसपी जौनपुर बनाए गए।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story