IAS Transfer in UP: करीब 2 दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला, एक्शन में योगी सरकार

IAS Transfer in UP: यूपी के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बीते कुछ दिन पहले ही आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

Jugul Kishor
Published on: 22 Feb 2023 3:02 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 8:38 AM GMT)
UP IAS Transfer
X

UP IAS Transfer (photo: social media )

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। प्रदेश में एक बार फिर 22 फरवरी बुधवार को योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल कर दिए गए है। यूपी के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बीते कुछ दिन पहले ही आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर किये गये आईएएस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक...

- IAS डाक्टर अनिल कुमार पाठक निदेशक सुडा बनाये गए।

- IAS के. रवींद्र नायक 1995 प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार से प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन तबादला कर दिया गया है।

- IAS लीना जौहरी 1994 प्रमुख सचिव स्टाम्प रजिस्ट्रेशन बनायी गयी।

- IAS इशू रस्तोगी कलेक्टर झांसी बनाई गई हैं।

- चीफ़ सेकेट्री के स्टाफ़ अफ़सर का भी तबादला कर दिया गया है।

- अनिल कुमार प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन बनाये गये।

- हेमंत राव एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त बने।

- रजनीश गुप्ता प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन बनाये गये हैं।

- अनिल ढींगरा एमडी जल निगम बने।

- अजय चौहान PWD में बने रहेंगे।

- सैमुअल पी एमडी केस्को कानपुर बने।

- संतकबीर नगर के डीएम प्रेम रंजन हटाए गए।

- प्रेरणा शर्मा हापुड़ की जिलाधिकारी बनाई गईं।

- निखिल टीकाराम को चंदौली का DM बनाया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story