×

UP Budget 2024: अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- कहाँ हुआ है निवेश

UP Budget 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अनैतिकता बढ़ गई है। बजट में रोजगार के लिए बड़ी - बड़ी बातें की गई हैं, लेकिन इससे संबंधित विवरण नहीं।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 5 Feb 2024 9:17 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2024 11:37 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव source: social media

UP Budget 2024: विपक्षी नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के 2024-25 के लिए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा पहले पन्ने पर सरकार ने अपना लिखा रटा रटाया नारा सबका साथ सबका विकास लिखा हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार का ये बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत समृद्धि प्राप्त लोगों के लिए रखा है, जबकि बाकी 90 प्रतिशत लोगों को केवल 10 प्रतिशत मिला है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने युवाओं की नौकरियों के लिए कुछ नहीं किया है और बजट में रोजगार के लिए बड़ी - बड़ी बातें की गई हैं, लेकिन इससे संबंधित विवरण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा है कि बजट में 40 करोड़ का निवेश होने की बात है, लेकिन इसमें अब तक कितने निवेश हुआ है, यह सरकार ने बताया नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अनैतिकता बढ़ गई है।

सरकार पर उठाये ये सवाल

अखिलेश यादव ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा की सरकार हमारे लोगों को नौकरी के नाम पर उस देश में भेज रही है जो युद्ध स्थल बना हुआ हैं ये जानते हुए भी वह युबायों को वहां नौकरी करने के लिए जाने दे रही है। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि झांसी और गोरखपुर में मेट्रो कब बनेगी? अब उन्हें सिर्फ 3 और बजट पेश करने हैं। 3 बजट में तो नहीं बन पाएगी, न गोरखपुर न झांसी की। उन्होंने कहा कि "मैं सोच रहा हूं कि अब इसे पूछना बंद कर दूं।"

बजट में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के एलान पर अखिलेश यादव ने कहा कि "इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। इसको मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना क्यों कहते हैं, इसका नाम रखें सांड खेत सुरक्षा योजना, ताकि लोगों को समझ आए कि क्या एलान हो रहा है।" उन्होंने पूछा कि "क्या इसमें नई भर्ती होगी? कौन बचाएगा खेतों को? उन्होंने कहा कि गोरखपुर और बनारस के लिए तो योजनाएं ले लीं लेकिन पूरे यूपी को क्या मिला? आखिरी यूपी को और सैनिक स्कूल क्यों नहीं मिले?"

जिनको माउस चलाना नहीं आता उनसे क्या उम्मीद

उन्होंने कहा कि यह बात "मैं नहीं कहूंगा लेकिन वित्त मंत्री क्या पढ़़ रहे थे, वित्त मंत्री जो भीं पढ़ रहे थे, वो बड़ा इधर, उधर कर के पढ़ रहे थे।" सपा के नेता ने कहा कि "जिनको माउस चलाना नहीं आता, उनसे बजट की विवरण की उम्मीद रखना अज्ञानी बात है।" उन्होंने यह भी कहा कि उनसे क्या उम्मीद करोगे कि बजट कैसा देंगे। उन्होंने कहा कि बात कोई समझ न पाए इसलिए दो लाइनें दोहे की पढ़ दीं।

अखिलेश यादव ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रति टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसको माउस चलाना नहीं आता, उनसे क्या उम्मीद की जाए। सपा के नेता ने दावा किया कि वित्त मंत्री को कंप्यूटर का माउस तक चलाना नहीं आता है। इस बार, योगी सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया है, जिसमें वित्त मंत्री कंप्यूटर का सहारा लेकर बजट सत्र में भाषण पढ़ रहे थे, और बाकी सदस्य भी उसे अपने टैबलेट्स पर देख रहे थे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story