×

हंगामे के साथ विधानसभा सत्र शुरू, कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष

भाजपा सदस्यों ने 'ध्वस्त कानून व्यवस्था ठीक करो' के नारे लगाए, तो बसपा सदस्य 'लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, बर्खास्त करो सपा सरकार' के नारे लगा रहे थे। हंगामा देखते हुए सभापति रमेश यादव ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट और बाद में 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

zafar
Published on: 22 Aug 2016 9:11 AM GMT
हंगामे के साथ विधानसभा सत्र शुरू, कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष
X

लखनऊ: सोमवार को यूपी विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे। बसपा, भाजपा, कांग्रेस, शिक्षक दल, लोकदल और निर्दलीय समूह के सभी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करते हुए पोस्टर लहराने लगे।

सदन में हंगामा

-भाजपा सदस्यों ने 'ध्वस्त कानून व्यवस्था ठीक करो' के नारे लगाए, तो बसपा सदस्य 'लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, बर्खास्त करो सपा सरकार' के नारे लगा रहे थे।

-हंगामा देखते हुए सभापति रमेश यादव ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट और बाद में 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

-फिर, 12 बजे परिषद की कार्यवाही शुरू होने के बाद पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

-इसके बाद शून्य प्रहर शुरू हुआ। पर विपक्षी विधायक नहीं माने और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

-सभापति के बार-बार कहने पर भी जब सदस्य नहीं माने तो कार्यसूची के मदों को सदन के पटल पर रखा गया और परिषद की बैठक पूर्वाहन 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा भी कल तक स्थगित

-विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे वंदेमातरम के साथ शुरू हुई। फिर बेलारी से सदन के दिवंगत विधायक मो. इरफान को याद किया गया।

-इस तरह निधन की सूचना के साथ सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

zafar

zafar

Next Story