×

गुरूनानक जयंती: जब योगी ने लंगर का प्रसाद चखा तो कही ये बडी बात

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक जी सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। सिख परम्परा का इतिहास अत्यन्त गौरवशाली है। इस परम्परा के त्याग और बलिदान की गाथा को विस्मृत नहीं किया जा सकता। सिख समाज में परिश्रम का विशेष महत्व है। इसलिए परिश्रम से प्राप्त अंश को सबके साथ साझा करना चाहिए।

SK Gautam
Published on: 12 Nov 2019 2:10 PM GMT
गुरूनानक जयंती: जब योगी ने लंगर का प्रसाद चखा तो कही ये बडी बात
X

लखनऊ: गुरूनानक जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि देश दुनिया में जहां भी गुरुद्वारा है वहां कोई भूखा नहीं रहता है। गुरु नानक देव जी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक यात्राएं कीं। वृहत्तर भारत के अतिरिक्त उन्होंने अन्य देशों की यात्राएं की और अपनी आध्यात्मिक शक्ति से लोगों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरु नानक देव जी ने बाबर के अत्याचारों का डटकर विरोध किया और लोगों को उसके अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाबर को जाबर कहने का साहस दिखाया था।

इस परम्परा के त्याग और बलिदान की गाथा को विस्मृत नहीं किया जा सकता

ये भी देखें : बिजली कर्मचारियों का पैसा वापस करेगा DHFL, इन पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरोपा, शॉल एवं कृपाण तथा गुरुद्वारे का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों और सिख समाज के प्रमुख सन्तांे के साथ बैठकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक जी सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। सिख परम्परा का इतिहास अत्यन्त गौरवशाली है। इस परम्परा के त्याग और बलिदान की गाथा को विस्मृत नहीं किया जा सकता। सिख समाज में परिश्रम का विशेष महत्व है। इसलिए परिश्रम से प्राप्त अंश को सबके साथ साझा करना चाहिए।

गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को ननकाना साहिब में हुआ

मुख्यमंत्री आज यहां डी0ए0वी0 कॉलेज में आयोजित साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को ननकाना साहिब में हुआ था।

उन्होेंने सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का जो संदेश दिया वह आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु परम्परा के संस्कारों का ही परिणाम है कि आज भी सिख समाज द्वारा संचालित लंगर में सभी जाति, मत, मजहब के लोगों का स्वागत होता है।

ये भी देखें : कार्तिक पूर्णिमा: मनकामेश्वर घाट पर देव दीपावली मनाते श्रद्धालु व आरती करती महंत दिव्यागिरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भक्ति की शक्ति है, जो लोगों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है तथा धर्म पर आंच आने पर सत्य के संधान हेतु प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि यही सिख परम्परा भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है। आज आवश्यकता है कि भावी पीढ़ी को गुरु देव जी के जीवन दर्शन से लोगों को अवगत कराया जाए।

गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का सदैव विरोध किया

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का सदैव विरोध किया। नानक जी ने सभी धर्मों में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने का कार्य किया। सिख समाज का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम को जल शक्ति राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह ओलख ने भी सम्बोधित किया।

ये भी देखें : ब्राजील हुए रवाना पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी बात

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, डॉ महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा सहित सिख समुदाय से जुड़े अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story