×

प्रियंका को लाने की मांग तेज, जूनियर इंदिरा के खूब बिक रहे हैं पोस्टर

Admin
Published on: 4 March 2016 1:48 PM GMT
प्रियंका को लाने की मांग तेज, जूनियर इंदिरा के खूब बिक रहे हैं पोस्टर
X

Ved Prakash Singh Ved Prakash Singh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी (यूपीसीसी) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को प्रोजेक्ट करने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मान लिया है कि यदि चुनाव की कमान प्रियंका को दी गई तो जीत तय है। जूनियर इंदिरा के पोस्टरों की बिक्री बढ़ जाने से उनके पक्ष में हो रही लामबंदी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रियंका से कम स्वीकार नहीं

-विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है।

-प्रचार का जिम्मा कैंपेन एक्सपर्ट प्रशांत किशोर को दिया गया है।

-कांग्रेस कार्यकर्ता इतने से संतुष्ट नहीं नज़र आ रहे।

-नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका से कम कुछ स्वीकार नहीं है।

-पार्टी मुख्यालय आने वाले कार्यकर्ता और स्थानीय नेता प्रियंका गांधी को अगला सीएम कहने से भी नहीं चूक रहे।

पोस्टरों की भीड़ में सबसे आगे

-मुख्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी का झंडा और नेताओं के तस्वीरों की दुकान सज गई है।

-पोस्टर में सबसे आगे प्रियंका गांधी की ही तस्वीरें हैं।

-एक कार्यकर्ता ने कहा 'ये प्रियंका जी नहीं हैं अगली सीएम हैं'।

-पार्टी की ओर से उनका नाम आगे नहीं बढ़ाए जाने पर जवाब था, अभी लंबा समय है। पार्टी के पास विकल्प ही क्या है।

-पोस्टर बेच रहे दुकानदार ने कहा- भैया जो आ रहा है दीदी (प्रियंका) की बात कर रहा है। उन्हीं की पोस्टर बिक रही सबसे ज्यादा।

क्या कहते हैं कांग्रेस प्रवक्ता

यूपी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मदान ने कहा कि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पूरे देश की अवाम चाहती हैं कि प्रियंका राजनीति में आएं। लेकिन इस बात का फैसला खुद प्रियंका जी और कांग्रेस आलाकमान को करना है।

10 मार्च को तय होगी यूपीसीसी-प्रशांत किशोर की रणनीति

-यूपीसीसी पदाधिकारियों का 10 मार्च को लखनऊ में सम्मेलन होने जा रहा है।

-यूपी और पंजाब के विधान सभा चुनाव की कैंपेन के लिए हायर किए गए प्रशांत किशोर भी उस दिन मौजूद रहेंगे।

-इस दौरान चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा होगी।

मीटिंग में क्या खास ?

-यूपी कांग्रेस कमेटी के सभी जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समेत उपाध्यक्ष और महासचिव रहेंगे मौजूद।

-बैठक में प्रशांत किशोर की मौजदूगी होगी अहम।

-मीटिंग में प्रियंका को आगे लाने की मांग जोर पकड़ सकती हैं।

-प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री भी शामिल हो सकते हैं।

-बैठक का मुख्य मुद्दा यूपी में कांग्रेस को उभारना होगा।

क्या कहा मीडिया प्रभारी ने

मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र मदान ने कहा, बैठक में आगामी चुनाव पर चर्चा होगी। इसमें प्रशांत किशोर भी शामिल हो सकते हैं।

Admin

Admin

Next Story