Brijlal Khabri: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के बारे में पूरी जानकारी, कैसे उनके नाम से जुड़ गया खाबरी

Brijlal Khabri: बृजलाल खाबरी को कांग्रेस पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है गई है, खाबरी के राजनीतिक सफर के बारे में जानिए।

Jugul Kishor
Published on: 8 Oct 2022 7:57 AM GMT
Brijlal Khabri
X

यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Pic: Social Media)

Brijlal Khabri: बृजलाल खाबरी को कांग्रेस पार्टी ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है गई है। आज यानि की 8 अक्टूबर को बृजलाल खाबरी राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस में यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। बृजलाल खाबरी दलितों के बड़े नेता है। बृजलाल खाबरी को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस रिपोर्ट में बात करेंगे बृजलाल खाबरी के राजनीतिक सफर के बारे में।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) का जन्म

कांग्रेस के नवनियुक्त यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जन्म बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले के कोंच तहसीह के एक छोटे से गांव खाबरी में हुआ था। बृजलाल खाबरी का जन्म 10 मई 1961 में एक दलित परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आशाराम और मां का नाम चंदाबाई है। प्रारम्भिक शिक्षा खाबरी की गांव से कुछ दूर एक गांव कुदारी में हुई है। बृजलाल खाबरी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कोंच तहसील के एसआरपी इंटर कॉलेज से की है। खाबरी ने बीए और एमए की पढ़ाई उरई स्थित दयानंद वैदिक महाविद्यालय से की है।

बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) राजनीतिक सफर

बृजलाल खाबरी ने अपने रीजनीतिक जीवन की शुरुआत दयानंद वैदिक महाविद्यालय से की थी। छात्र राजनीति में कई आंदोलनों की अगुवाई करते हुए दो बार चुनाव लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली चुनाव हार गए। जिसके बाद में बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन डीएस-4 से जुड़ गए। जिसके बाद से बृजलाल खाबरी में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे ही बढ़ते चले गए। सन 1996 में बहुजन समाज पार्टी ने बृजलाल खाबरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिसके बाद में 1999 में जालौन लोकसभा क्षेत्र से सांसदी का चुनाव लड़े और भानु प्रताप वर्मा से हार गए। जिसके बाद में 2004 में लोकसभा के दोबारा चुनाव हुए और दोबारा भी हार गए हलांकि 2008 में बसपा ने उन्हे राज्यसभा भेज दिया। जिसके बाद में उनका बसपा में कद बढ़ गया। 2014 के लोकसभा के चुनाव में भी बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा लेकिन मोदी लहर में चुनाव हार गए।

(Brijlal Khabri) ने कांग्रेस कब ज्वाइन की

बृजलाल खाबरी ने सितंबर 2016 में बसपा पर दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा के चुनाव में ललितपुर की महरौनी सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा लेकिन चुनाव हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जालौन से दोबारा लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने मैदान में उतारा लेकिन फिर मोदी लहर में चुनाव हार गए। जिसके बाद में कांग्रेस ने इसी माह बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story