×

तीन महीने बढ़ सकता है UP के DGP सुलखान सिंह का कार्यकाल

aman
By aman
Published on: 27 Sep 2017 6:42 AM GMT
तीन महीने बढ़ सकता है UP के DGP सुलखान सिंह का कार्यकाल
X
तीन महीने बढ़ सकता है UP के DGP सुलखन सिंह का कार्यकाल

लखनऊ: यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल तीन महीने बढ़ सकता है। प्रदेश की योगी सरकार ने केंद्र को इसके लिए आवेदन भेजा है। अगर केंद्र इस पर राजी हो जाता है तो उनका कार्यकाल तीन महीने तक बढ़ सकता है। संभावना है कि आज ही इस संबंध में गृह मंत्रालय में मीटिंग होगी।

ये भी पढ़ें ...बड़ा सवाल! कौन बनेगा यूपी का अगला DGP, कोई ठाकुर या ब्राहमण

बता दें, कि सुलखान सिंह इसी महीने के आखिर में यानि 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में शुरू से ही यह संभावना जताई जा रही थी, कि सरकार उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि डीजीपी की तैनाती दो वर्ष के लिए की जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि अब यूपी को नए साल में ही नया डीजीपी मिलेगा।

ये भी पढ़ें ...यूपी के DGP ने चिट्ठी लिख बढ़ा दी CBI की मुश्किलें, अब क्या होगा

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story