×

Up election results 2022: पश्चिमी यूपी में भाजपा आगे, सपा गठबन्धन कमजोर

Up election results 2022 : पश्चिमी यूपी में 25 सीटों पर भाजपा आगे हैं जबकि समाजवादी गठबन्धन दस सीटों पर आगे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 10 March 2022 4:41 AM GMT
Up election result 2022
X

बीजेपी और समाजवादी पार्टी (Social media)

Up election result 2022: यूपी विधानसभा चुनावों (up Election Result 2022) के परिणामों को लेकर चल रही गिनती में अब तक रूझानों को देखते हुए भाजपा (Bjp) अभी आगे चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western up) से लेकर पूर्वांचल तक भाजपा आगे चल रही है। 233 में 184 सपा 121 बसपा 6 और कांग्रेस चार सीटों पर आगे है। 60 सीठों पर आगे है।

25 सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिमी यूपी में 25 सीटों पर भाजपा आगे हैं जबकि समाजवादी गठबन्धन दस सीटों पर आगे हैं। कहा जा रहा था कि इस दफे किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पिछड सकती हे। वहीं सुरेश राणा मृंगाका सिंह आगे हैं। जाटलैंड में सपा-आरएलडी को बड़ा झटका है। बागपत की तीनों सीटों पर भाजपा आगे है।

वाराणसी उत्तरी से बीजेपी के रविन्द्र जायसवाल आगे चल रहे है। वाराणसी दक्षिणी से बीजेपी के नीलकंठ तिवारी आगे हैं। वाराणसी कैंट से बीजेपी के सौरभ श्रीवास्तव आगे है। सेवापुरी सीट से सपा सुरेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं।

लखनऊ में काटे की टक्कर

तिंदवारी से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद आगे चल रहे हैं। रुद्रपुर से बीजेपी प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद आगे है। अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी आगे है। जगदीशपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश पासी आगे है। तिलोई से बीजेपी प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह आगे है। शामली से गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी आगे है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। सपा की पल्लवी पटेल केशव मौर्य से आगे है। छिबरामऊ से सपा के अरविंद सिंह यादव आगे है। गोंडा सदर सीट से बीजेपी आगे चल रही है।

सलेमपुर से सुभासपा के मंडोर प्रसाद आगे है। बड़ौत से बीजेपी के कृष्णपाल मलिक आगे चल रहे है।देवरिया सदर से शलभमणि त्रिपाठी भारी मतों से आगे चह रहे हैं। राजधानी लखनऊ में फिलहाल कांटे की टक्कर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story