×

यूपी: अब मत्स्य पालकों के हाथों में भी किसान क्रेडिट कार्ड

प्रदेश की योगी सरकार किसानों की हर सुविधा के लिए काम कर रही है। इसी के तहत अब मछुआरों को किसान केडिट कार्ड देकर उन्हे होने वाली असुविधा से बचाया जा सकेगा।

Aditya Mishra
Published on: 26 Aug 2019 3:30 PM GMT
यूपी: अब मत्स्य पालकों के हाथों में भी किसान क्रेडिट कार्ड
X

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार किसानों की हर सुविधा के लिए काम कर रही है। इसी के तहत अब मछुआरों को किसान केडिट कार्ड देकर उन्हे होने वाली असुविधा से बचाया जा सकेगा।

प्रदेश के मत्स्य व पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने आज 47 मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रचुर जल क्षेत्र होने के कारण मत्स्य पालन की अपार संभावनायें हैं और जल क्षेत्रों के सुनियोजित उपयोग द्वारा उत्तर प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...जन्मतिथि विवाद : आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट में दर्ज कराया बयान

इसके लिए आवश्यक है कि मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण समुदाय के हितार्थ चल रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही जिलों के मत्स्य अधिकारी स्वयं मत्स्य तालाबों का निरीक्षण करें और मत्स्य पालकों की समस्याओं का निराकरण करें।

केन्द्र सरकार के सौजन्य से मत्स्य उत्पादन वृद्धि के लिए आयोजित एक दिवसीय मण्डलीय प्रशिक्षण गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाये और जनपदों में मछुआ समुदाय की जनसंख्या के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किया जाये।

निषाद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मत्स्य पालकों से उनकी समस्यायें सुनी और उनका निराकरण कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिए।

ये भी पढ़ें...SC से चिदंबरम को झटका, अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की दी गई जानकारी

एक दिवसीय मण्डलीय गोष्ठी में मत्स्य निदेशक एस के सिंह ने मात्सियकी के विकास हेतु भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक फिश कॉपफेड के बीके मिश्रा ने मत्स्य पालकों को मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना व मत्स्य पालन की विविध जानकारियां दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ मण्डल के 100 मत्स्य पालकों ने लिया। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में ग्राम पंचायत के निजी तालाबों में मत्स्य पालन, विपणन सम्बंधी विषय पर तथा उप्र. मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि. की सदस्य समितियों के लिए संघ द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें...बीजेपी का अखिलेश पर हमला, पूछा- ईडी और सीबीआई से क्यों लगता है डर?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story