दोस्ती का कत्ल! पति संग की सहेली की हत्या, अब जाएगी जेल

रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला था। मृतका की सहेली ने पति के साथ मिलकर गलाघोट कर हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भर कर देर रात खेतों के बीच फेंक आए थे। पुलिस घटना का खुलासा करते हुए दंपति को गिराफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक रूप परेशान चल रहे दंपति हत्या का प्लान बनाया था।

Roshni Khan
Published on: 6 July 2019 7:15 AM GMT
दोस्ती का कत्ल! पति संग की सहेली की हत्या, अब जाएगी जेल
X

कानपुर: रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला था। मृतका की सहेली ने पति के साथ मिलकर गलाघोट कर हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भर कर देर रात खेतों के बीच फेंक आए थे। पुलिस घटना का खुलासा करते हुए दंपति को गिराफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक रूप परेशान चल रहे दंपति हत्या का प्लान बनाया था।

ये भी देंखे:यूपी में पर्यटन स्थलों को निखारने की तैयारी, नई नीति लाने पर विचार

घटना 2 जुलाई की है

बीते 2 जुलाई की शाम को बिधनू थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णजयंती विहार डूडा कॉलोनी के पास खेतों के बीच प्लास्टिक की बोरी में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। जब पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की तो पता चला की रिटायर्ड मेजर की बेटी का शव था। विद्याशंकर शर्मा की बेटी प्रीति बीते 30 जून से लापता थी।

प्रीति का उसके पति से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वो मायके में रह रही थी। बीते 30 जून को जब प्रीति लापता हुई थी तो उसके पिता ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमे पति और उसकी सहेली पर शक जताया था।

ये भी देंखे:मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्ट व निकम्मे अफसरों के खिलाफ उठाये कड़े कदम

एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बिधनू के स्वर्णजयंती विहार के रहने वाले सत्येंद्र और उसकी पत्नी वैदिका ने प्रीति की गला घोट कर हत्या की थी। वैदिका और प्रीति दोनो आपस में दोस्त थी। वैदिका का पति सत्येंद्र बेरोजगार था। जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। दंपति ने प्रीति के गहने और रुपए लूटने का प्लान बनाया।

वैदिका ने प्रीति को घर बुलाया और उसको नाश्ता कराने के बाद दोनों ने मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी। प्रीति के गहने और पैसे लूट लिए थे। इसके बाद उसके शव को बोरे भरकर छिपा दिया था। देर रात बोरे को बाईक से बांधकर फेंक आए थे।

ये भी देंखे:बीएसपी की 9 मंडलों की बैठक खत्म, मायावती का पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story