×

महिलाओं के लिए बनी दुनिया की सबसे हल्की रिवाल्वर, उड़ेगी दुश्मन की नींद

Charu Khare
Published on: 18 March 2018 11:59 AM IST
महिलाओं के लिए बनी दुनिया की सबसे हल्की रिवाल्वर, उड़ेगी दुश्मन की नींद
X

कानपुर- भारत में बनी सारंग तोप के आने से भारतीय सेना को नई ताकत मिल गई। यह तोप पलक झपके ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने की क्षमता रखता है, तो वहीँ महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा करने के लक्ष्य से तैयार की गई 'निशंक' रिवाल्वर अब उनके विश्वास को नया आयाम देने के लिए लगभग तैयार है।

जी हां। यानी कि अब महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेंगी निशंक रिवाल्वर का वजन 325 ग्राम है। यह बेहद हल्की रिवाल्वर है। इतना ही नहीं बल्कि इस रिवाल्वर को महिलाएं आसानी से अपनी पर्स में रख सकती हैं। निशंक टाइटेनियम ,एल्युमिनियम स्टील से बनी है।

कानपुर में ही बनी निर्भीक ,मार्क 2 व् मार्क 3 ने पूरे देश में धूम मचाई थी। इन रिवाल्वरो की जमकर सेल भी हुई थी, लेकिन निशंक रिवाल्वर ने निर्भीक ,मार्क 3 मार्क 4 को भी पिछाड दिया है।

आयुध निर्माण दिवस के मौके अर्मापुर में हथियारों से मीडिया को रूबरू कराया गया। बता दें कि, यह प्रदर्शनी रविवार को भी चलेगी।

भारतीय सेना अब टेक्नॉलाजी स्वदेशी हथियारों से लैस है जोंकि दुनिया की किसी भी ताकत से भिड़ने का दम रखती है। उधर, कानपुर की अर्डिनेस फैक्ट्रिया लगातार भारतीय सेना को दमदार हथियार उपलब्ध करा रहे है। आयुध निर्माण दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा लोगो ध्यान आकर्षित किया है, तो वह सारंग धनुष टोप। सारंग का परिक्षण सिक्कम की उची पहाडियों से लेकर रेगिस्तान में दो साल तक परिक्षण किया गया है। सारंग की मारक क्षमता 42 किलोमीटर है। सेना ने इस तोप को आर्मी में शामिल करने की हरी झंडी दे दी है, आगामी चार साल में 300 सारंग तोपे सेना को बनाकर दी जाएगी। ओएफसी के वरिष्ट महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन के मुताबिक सारंग तोप की की मारक क्षमता बहुत ही जबरदस्त है। नाटो के मापदंडो के अनुरूप बोफोर्स से ज्यादा क्षमतावान है। इसकी क्युरेसी क्षमता भी अधिक है। लगातार गोले दागने के बाद भी क्युरेसी 10 मीटर है। सैन्य मनको में 200 मीटर क्युरेसी को भी अच्छा माना जाता है।



Charu Khare

Charu Khare

Next Story