×

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय महासंघ का बिजली कर्मचारियों के समर्थन में धरना

Lucknow News: राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, केन्द्र व राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड यूनियनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यहां संयुक्त रूप से बिजली कर्मचारियों के समर्थन में डीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 March 2023 3:02 PM GMT
Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय महासंघ का बिजली कर्मचारियों के समर्थन में धरना
X
स्थानीय निकाय महासंघ का धरना (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, केन्द्र व राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड यूनियनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यहां संयुक्त रूप से बिजली कर्मचारियों के समर्थन में डीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान बिजली कर्मियों पर हड़ताल के दौरान कि गई निलम्बन और एफआईआर की कार्यवाहियां ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद वापस न लिये जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है।

लखनऊ में प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, केन्द्र व राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड यूनियनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों व विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राजधानी लखनऊ में बीएन सिंह की प्रतिमा स्थल पर सरोजनी नायडू पार्क में 12 बजे से विशाल विरोध प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया। श्रम संघ पदाधिकारियों ने बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस न होने पर प्रान्त व्यापी आन्दोलन करने की भी बात कहीं है।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल

बिजली विभाग के कर्मियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसको लेकर दिसंबर में सभी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन कर्मचारियो दिया गया था। कर्मचारियों की कई मांगों के अलावा संविदा कर्मियों के वेतन और विभाग में हो रही कई अनियमितता को दूर करने की मांग शामिल है। बिजलीकर्मियों ने 60 घंटे की हड़ताल की जिस दौरान कई कर्मियों का निलम्बन कर दिया गया था। जिनकी ऊर्जा मंत्री ने बहाली की बात कही थी जो अब तक नही हुई है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story