×

UP-112 Ki Sewa: खूब दौड़ी 112 की पीआरवी, दीपावली पर प्रदेश भर में रही मुस्तैद, बनी सबका सहारा

UP-112 Ki Sewa: दीपावली के मौके पर यूपी-112 की पीआरवी लोगों की मदद के लिए बड़ी मुस्तैदी से तैनात रही, दीपावली के दौरान सबसे अधिक सहायता पुलिस से सम्बंधित मामलों में लोगों ने ली।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 6 Nov 2021 1:56 PM GMT
UP-112 Ki Sewa: PRV of 112 ran a lot, was ready across the state on Diwali, became everyones support
X

UP-112 Ki Sewa: खूब दौड़ी 112 की पीआरवी: photo - social media  

UP-112 Ki Sewa: प्रदेश के 24 करोड़ नागरिकों की दीपावली जगमग रहे इसके लिए यूपी-112 (UP-112)की 4,500 पीआरवी (PRV) हर पल लोगों की मदद के लिए मुस्तैद रही। दीपावली (Deeepawali) के दिन पूरे प्रदेश से 29285 नागरिकों को 112 ने सहायता पहुँचाने का कार्य किया, जबकि आम दिनों में प्रतिदिन करीब 17 हज़ार नागरिक मदद के लिए 112 पर कॉल करते हैं।

दीपावली (Deepawali) और उसके एक दिन पहले छोटी दीपावली को सबसे अधिक सहायता पुलिस से सम्बंधित मामलों में लोगों ने ली। दीपावली के दिन करीब 23475 नागरिकों ने और छोटी दीपावली को (3 नवम्बर) को 17905 नागरिकों ने पुलिस से सम्बंधित मामलों में यूपी-112 की मदद ली। दो दिनों में कुल 41380 नागरिकों ने पुलिस सम्बंधित मामलों में 112 से मदद ली।

5151 नागरिकों ने मेडिकल और फायर (Medical and fire) के मामलों में ली मदद

त्यौहार के मौके पर प्रदेश के लोगों ने सिर्फ पुलिस सम्बन्धी मामलों के लिए ही यूपी-112 पर कॉल नहीं किया बल्कि मेडिकल और फायर से सम्बंधित मामलों में भी सहायता के लिए कॉल किया। दीपावली के दिन 4748 नागरिकों ने मेडिकल सम्बन्धी सहायता के लिए और 403 नागरिकों ने आग लगने की स्थिति में फ़ायर ब्रिगेड के लिए यूपी-112 को कॉल कर सहायता ली।

मानवीय सहायता देकर लाये चेहरों पर मुस्कान

त्योहार के मौक़े पर यूपी-112 (UP-112) के अधिकारियों और कर्मियों ने न सिर्फ़ क़ानून-व्यवस्था (law and order) और जीवन रक्षण का कार्य किया बल्कि निर्धन व कमजोर लोगों को मिष्ठान आदि वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में अपना योगदान दिया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई ज़िलों में पीआरवी कर्मियों ने अनाथ बच्चों के साथ त्योहार की ख़ुशियों को साझा किया।

गौरतलब है कि पीआरपी अपने गठन के बाद से लगातार लोगों की मदद के लिए तत्पर है किसी भी जटिल परिस्थिति में लोग 112 पर डायल कर इसकी मदद ले सकते हैं।

UP-112 Ki Sewa: खूब दौड़ी 112 की पीआरवी, दीपावली पर प्रदेश भर में रही मुस्तैद, बनी सबका सहारा

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story