×

UP : बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का पुतला, बोली- 'भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस'...हरदोई, बांदा सहित इन जिलों में प्रदर्शन

BJP Protest in UP: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां इनकम टैक्स की रेड में मिले करोड़ों रुपए के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोल दिया है। शहर-दर-शहर बीजेपी का प्रदर्शन जारी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Dec 2023 12:11 PM GMT (Updated on: 9 Dec 2023 4:08 PM GMT)
UP : बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का पुतला, बोली- भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस...हरदोई, बांदा सहित इन जिलों में प्रदर्शन
X

Hardoi News : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां इनकम टैक्स की रेड में मिले करोड़ों रुपए के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोल दिया है। तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा मुखर होकर सामने आई है। वहीं, तीन राज्यों में हार और कांग्रेस सांसद के घर छापेमारी में मिले रुपए से कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

कांग्रेस सांसद के घर छापेमारी में मिले रुपए के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने आज देश भर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरदोई में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचारियों की पार्टी बताया। साथ ही, कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। साथ ही, जमकर नारेबाजी भी की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी लोगों तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सामने लाने में जुटी है।

'मोहब्बत की दुकान' के भीतर भ्रष्टाचार का माल

भारतीय जनता पार्टी हरदोई के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कांग्रेस का पुतला फूंका। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौपा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 'कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जिनके घर से अभी तक 300 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। 'मोहब्बत की दुकान' के अंदर से भ्रष्टाचार का माल निकला है। भारतीय जनता पार्टी जनता को जागरूक कर रही है। बीजेपी लोगों तक संदेश देने का काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है

अजीत सिंह बब्बन ने कहा, 'जो हमारी पार्टी कह रही थी वह सही है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी थी, जननी है और जननी रहेगी। इसीलिए हम लोग कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत बनाना होगा। कांग्रेस व उसके जितने भी सहयोगी दल हैं वह सब भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बर ने कहा कि, इंडिया गठबंधन कुछ है ही नहीं। हर अक्षर के आगे डॉट लगा है। जब गठबंधन अपने आप डॉट- डॉट लगाये हुए हैं तो जनता इनका डॉट-डॉट करने वाली है।


बांदा: कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने फूंका पुतलाUP : बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का फूंका पुतला, बोले- 'भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस'

Banda News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अशोक लॉट कचहरी तिराहे पर पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पिछले दो दिनों से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आईटी रेड में अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हो चुका है। अभी यह जब्त धनराशि और बढ़ सकती है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि बाकी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी।

इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। यही कारण है कि कांग्रेस ने धीरज साहू को तीसरी बार राज्यसभा सांसद बनाया। इसके पूर्व भी कांग्रेस नेताओं व उनके रिश्तेदारों के घर से करोड़ों का कैश बरामद हो चुका है।अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और सारा धन गांधी परिवार की तिजोरी में पहुंच रहा है। यह सारा रुपया जनता की गाढ़ी कमाई का है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत इंडिया एलाइंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री पंकज रैकवार, पूर्व जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना,आदि शामिल रहे।

Aligarh: 'ये मोहब्बत की नहीं, भ्रष्टाचार की दुकान'- BJP की पूर्व मेयर शकुंतला भारती

Aligarh News: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में अलीगढ़ भाजपा महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर हाथों में बैनर लेते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं ने मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार का माल का नारा भी दिया। और भाजपा की पूर्व मेयर ने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के बदले भ्रष्टाचार की दुकान करार दिया है। जिसके बाद भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सोपा गया।

राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में भाजपा नेताओं की मांग है। कि जांच एजेंसियों को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिया जाए। जिससे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगा सके। भाजपा नेताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारियों होश में आओ सहित राहुल गांधी को पप्पू पनौती होश में आओ जैसे नारों से नवाजते हुए जमकर नारेबाजी की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story