×

Uttar Pradesh News: आज यूपी विधानसभा में सीएम योगी करेंगे डॉ. आंबेडकर के तैल चित्र का अनावरण

Uttar Pradesh News Today In Hindi: लोकसभा की तर्ज पर यूपी विधानसभा में विधिवेत्ता डॉ भीमराव आंबेडकर व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्रों का अनावरण किया जायेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 3 Jan 2022 3:02 AM GMT
Yogi Adityanath
X

योगी आदित्यनाथ (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Uttar Pradesh News Today In Hindi: लोकसभा की तर्ज पर यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhan Sabha) में विधिवेत्ता डॉ भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar) व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) के तैल चित्रों का अनावरण किया जायेगा। डॉ. आंबेडकर के तैल चित्रों की मांग (Oil Painting Ki Mang) काफी समय से की जा रही थी जिसे योगी सरकार (Yogi Government) में अब पूरा किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा (UP Assembly) के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित (Hriday Narayan Dikshit) ने कहा कि भारत को शक्ति सम्पन्न, ज्ञान सम्पन्न और समृद्धिशाली बनाने के लिए वास्तविक ज्ञान से युक्त इतिहास बोध से जोड़ना चाहिए। हमारा इतिहास गौरवशाली दर्शन और व्यापक सामाजिक संगठन व राष्ट्रीय एकता का प्रेरक अध्याय है। लेकिन अंग्रेजी राज के दौरान अंग्रेजी सत्ता के लिए सुविधाजनक इतिहास लेखन किया गया। यह भारतीय हितों के विरूद्ध था लेकिन इसी इतिहास दृष्टि को आगे बढ़ाया गया।

सीएम योगी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री योगी करेंगे चित्रों का अनावरण

दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सुबह 9.30 बजे राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विधिवेत्ता डॉ भीमराव आम्बेडकर व पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्रों का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गेट नं 9 स्थित विधान मण्डल प्रकाशन विक्रय केन्द्र का लोकापर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री के लोक भवन आगमन पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खंन्ना द्वारा स्वागत किया जायेगा।

इसके बाद लोक भवन सभागार में अध्यक्ष विधान सभा द्वारा अब तक लिखित एवं प्रकाशित समग्र साहित्य के संकलन व उनके मार्गदर्शन में विधानमडण्डल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के विमोचन के उपरान्त डॉ इन्दीवर पाण्डेय, साहित्यकार, उपाध्यक्ष विधान सभा नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष विधनासभा हृदय नारायण दीक्षित व सभापति विधान परिषद कुँवर मानवेन्द्र सिंह के उद् बोधन के बाद पूर्व राज्यपाल उप्र राम नाईक पर लिखित पुस्तक 'कर्मयोद्धा राम नाईक' का विमोचन होगा। इसके पश्चात डॉ अम्मार रिजवी, पूर्व मत्रीं व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्वोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा ।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story