×

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में भी करोड़पतियों का दबदबा, इस बार भी ढेर सारे मालदार उम्मीदवार

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 37 जिलों में चुनाव हो रहा है। अभी तक निगमों में 30 से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 April 2023 8:30 AM GMT (Updated on: 21 April 2023 10:02 AM GMT)
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में भी करोड़पतियों का दबदबा, इस बार भी ढेर सारे मालदार उम्मीदवार
X
Uttar Pradesh Nikay Chunav 2023 (Photo: Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: विधानसभा और लोकसभा चुनाव में तो करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या होती ही है। निकाय चुनाव में भी स्थिति ऐसी ही है। नगर निगम में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सदस्य सभी पदों पर करोड़ की संपत्ति के मालिक चुनाव जीत रहे है। नगर निकाय चुनाव 2017 की बात करें तो इस चुनाव में 586 ऐसे उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे जिनकी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा थी। महापौर के चुनावी रण में तो 16 में से 13 उम्मीदवार जीते जो करोड़पति थे। इस बार चुनाव में भी खूब उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

निकाय चुनाव के खर्च पर आयोग की नजर

चुनाव में प्रत्याशी तय सीमा से ज्यादा खर्च न कर सकें, इस पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने इस बारे में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा उड़न दस्ते बनाने जाए, प्रत्याशियों के खर्च पर लगातार नजर रखी जाए, यह भी देखा जाए मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। इसके नियमित चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया है। यदि इस तरह की सूचना आए, तो तत्काल सख्त एक्शन भी लिया जाएं हैं।

इस बार भी करोड़पति चुनावी मैदान में

निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 37 जिलों में चुनाव हो रहा है। इस बार भी दस नगर निगमों में करोड़पतियों की संख्या कम नहीं है। अभी तक निगमों में 30 से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। लखनऊ की बात करें तो यहां की बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो के पास 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। कांग्रेस उम्मीदवार संगीता जायसवाल के पास सात करोड़ तो भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के पास दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वाराणसी में भाजपा, कांग्रेस, बसपा तीनों महापौर पद के उम्मीदवार करोड़पति हैं। मुरादाबाद में सपा कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि अन्य कई जिलों में भी यहीं हाल है।

पार्षद और सदस्य भी किसी से कम नहीं

नगर निकाय चुनाव 2017 में 391 पार्षद और सदस्य ऐसे जीते जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उनकी चल व अचल संपत्ति का योग कई करोड़ था। यदि उनके जीवन साथी की सपंत्ति का आंकड़ा भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ेगा। तो कई उम्मीदवारों के जीवन साथी के नाम संपत्ति उनसे ज्यादा थी।

निकाय चुनाव 2017 में करोड़पति

नगर निगम महापौर - 13

नगर निगम पार्षद - 129

नगर पालिका अध्यक्ष - 80

नगर पालिका सदस्य 100

नगर पंचायत अध्यक्ष-102

नगर पंचायत सदस्य 162

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story