×

Lucknow News: नवम्बर 2022 से अब तक 666 बसों की हुई नीलामी, 250 प्रतिमाह नीलाम करने का लक्ष्य

Lucknow News: परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि नवम्बर, 2022 से अब तक 666 बसों की नीलामी हो चुकी है, जिसे परिवहन निगम के बेड़े से हटा दिया गया है।

Sunil Mishraa
Published on: 12 Jan 2023 1:52 PM GMT
Lucknow News
X

Lucknow News (Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि नवम्बर, 2022 से अब तक 666 बसों की नीलामी हो चुकी है, जिसे परिवहन निगम के बेड़े से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम का प्रतिमाह 250 बसें नीलाम करने का लक्ष्य है।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि मार्च, 2023 तक 1000 से अधिक बसें नीलाम कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 150 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में आ चुकी हैं। 775 बसों की बॉडी बन रही है तथा 650 बस खरीदे जाने के लिए टेण्डर कराने की प्रक्रिया चल रही है।

सिंह ने बताया कि कुम्भ मेले के दृष्टिगत परिवहन निगम द्वारा और अधिक बसें क्रय की जानी है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टि में रखते हुए परिवहन निगम अपने यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराए। श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या या बाधा न आये, इसकी तैयारी परिवहन निगम अभी से कर रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story