Joshimath Sinking: जोशीमठ पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, कहा हमारा प्रयास सभी को सुरक्षित किया जाए

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को जोशीमठ का स्थलीय सर्वेक्षण करने के लिए पहुंचे।

Jugul Kishor
Published on: 7 Jan 2023 9:49 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 9:53 AM GMT)
Joshimath Sinking
X

जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pic: Social Media)

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार (7 जनवरी 2023) को जोशीमठ का स्थलीय सर्वेक्षण करने के लिए पहुंचे। सीएम धामी ने जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया है। सीएम जोशीमठ पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। जोशीमठ के हिमालयी शहर के सिंगधार वार्ड में शुक्रवार शाम को भगवती मंदिर ढह गया था वहां जाकर भी स्थिति का निरीक्षण किया।

पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के करीब 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है, जिनमें बड़ी दरारें आ गई हैं और जो डूब के खतरे में हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ में स्थिति से निपटने के लिए कम और लंबे समय की योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि पानी के रिसाव के कारण घरों में दरारें आई हैं। हमारा प्रयास यही है कि सभी को सुरक्षित किया जाए, इसके अलावा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जमीन धंसने और दरार आने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जो भी जरुरत की चीजें हैं सभी की जा रही हैं।

शंकराचार्य ने जोशीमठ के लोगों के लिए मांगा राहत पैकेज

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ शहर में बड़े पैमाने पर जमीन धंसने और मकानों में दरार पड़ने से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि जोशीमठ के सिंगधार वार्ड में शुक्रवार शाम को एक मंदिर ढह गया, जिससे शहरवासी लगातार बड़ी आपदा की आशंका से भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सौभाग्य से मंदिर के अंदर कोई नहीं था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story