×

वेलेंटाइन डे: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, मिलने से इंकार पर लड़की को मारी गोली

aman
By aman
Published on: 14 Feb 2018 10:50 AM GMT
वेलेंटाइन डे: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, मिलने से इंकार पर लड़की को मारी गोली
X
वेलेंटाइन डे: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, मिलने से इंकार पर लड़की को मारी गोली

हापुड़: जिले में वैलेंटाइन डे के मौके पर एक सिरफिरे आशिक ने खूनी खेल खेला। प्रेमिका के मिलने से इंकार पर सिरफिरे ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद लड़की वहीं गिर गई। गोली मारने के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर लड़के को पकड़ा और जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पूठा हुसैनपुर गांव की है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को मिलने बुलाया। लेकिन लड़की ने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए आशिक ने तमंचे से लड़की के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद लड़की वहीं जमीन पर गिर गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और जमकर पीटा।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी आशिक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इस सिरफिरे आशिक का नाम सागर है। यह कई दिनों से लड़की के घर जाने की कोशिश कर रहा था। लड़की के परिजनों ने कई बार इस लड़के को उनके घर ना आने को लेकर चेतावनी दे चुके थे। लेकिन वैलेंटाइन डे के दिन उसने सारी हदें पार कर दी। लड़की के परिजनों ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई लड़की पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में सागर उससे मिला और साथ चलने को कहा। लेकिन लड़की के इंकार पर उसने तमंचा निकाला और गोली मार दी। गोली लगने के बाद लड़की वहीं जमीन पर गिर गई। ग्रामीणों ने इस सिरफिरे आशिक की धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story