×

IIT BHU: ABVP ने फूंका अजय राय-राहुल गांधी का पुतला, छात्राओं ने निकाला मार्च, सिंह द्वार पर दे रहीं धरना

IIT BHU Case: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश घटना के 36 घंटे बाद भी कम नहीं हुआ है। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं अपना विरोध विभिन्न प्रकार से दर्ज करा रहे हैं।

Purushottam Singh
Published on: 3 Nov 2023 3:33 PM GMT
X

IIT BHU Case (Social Media)

IIT BHU Case: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश घटना के 36 घंटे बाद भी कम नहीं हुआ है। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं अपना विरोध विभिन्न प्रकार से दर्ज करा रहे हैं। वहीं, महिला महाविद्यालय से छात्राओं ने एक मार्च निकाला, जो सिंह द्वार पर आकर धरने में तब्दील हो गया। छात्राएं सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गईं। पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं।

लंका के सिंहद्वार पर सैकड़ों की संख्या में छात्राएं जमीन पर बैठ गई हैं। धरना-प्रदर्शन के साथ सभा भी जारी है। इस दौरान छात्राएं विरोध के साथ गीत भी गा रही हैं। घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल और बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवान पहुंचकर आक्रोशित छात्राओं को समझाने में जुटे हैं। फ़िलहाल धरना दे रही छात्राएं पीड़िता को न्याय दिलाने, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि किसी भी हाल में आईआईटी को बीएचयू से अलग करने की चल रही साजिश को सफल नहीं होने देंगी।

ABVP फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

वहीं, दूसरी ओर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पुतला भी फूंका गया। साथ ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी पुतला फूंका गया। एबीवीपी ने लंका थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ये बातें एबीवीपी, बीएचयू इकाई के अभय प्रताप सिंह ने बताई।

क्या कहा था अजय राय ने?

कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ आईपीसी की धारा- 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एबीवीपी के सदस्यों ने लंका थाने में पुलिस को शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि, 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। ये संगठन देश भर के शिक्षण संस्थानों में कार्य करती है। 2 नवंबर को बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़खानी की घटना हुई जिसकी अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इसी बीच 3 नवंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय द्वारा बयान दिया गया है कि इस घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story