Varanasi News: सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला सहित तीन को लगी गोली

Varanasi News: जनपद में हमलावरों ने सपा नेता पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बालक समेत तीन लोगों को गोली लग गई। जिसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Rishu Pathak
Published on: 30 Jun 2024 10:41 AM GMT
Varanasi News
X

Varanasi News (Pic: Newstrack) 

Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध थाना के मीरघाट में हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में बालक समेत तीन लोगों को गोली लगी है। इसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर सपा नेता विजय यादव को मारने की नीयत से आए थे। आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पिस्टल सहित पकड़ लिया जबकि अन्य हमलावर भाग गए। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत है। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

घर में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी। महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई।

एक हमलावर को लोगों ने पकड़ा

वहीं मौजूद लोगों ने एक हमलावर को घेरकर पिस्टल सहित पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं। सपा नेता को मारने की नीयत से असलहे से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें बालक, महिला और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। सपा नेता हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story