×

वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, निकला रोड शो, BJP कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोया सड़क

Bharat Jodo Nyay Yatra: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न्‍याय यात्रा निकलने के बाद गोदौलिया के नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है।

Viren Singh
Published on: 17 Feb 2024 9:01 AM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

Bharat Jodo Nyay Yatra (सोशल मीडिया)  

Bharat Jodo Nyay Yatra:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध किया है। पार्टी कार्यकार्ताओं ने सड़क को गंगा जल से धोकर विरोध जताया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त उत्तर प्रदेश में हैं। यह यात्रा भदोही की सीमा से प्रदेश में कल प्रवेश की और शनिवार को यात्रा वाराणसी पहुंची। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान 12 किलोमीटर तक लंबा रोड शो निकाला और शहर के गोदौलिया चौराह पर एक जनसभा को संबोधित किया। यात्रा का रोड़ शो खत्म होने के बाद वाराणसी भाजपा जिला कार्यकार्तओं ने सड़क को गंगाजल से धोकर राहुल गांधी का न्याय यात्रा का वाराणसी में प्रवेश करने का विरोध जताया और जमकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

नंदी चौराहे 51 लीटर गंगा जल से धोया

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न्‍याय यात्रा निकलने के बाद गोदौलिया के नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है। मांस खाने वाले राहुल गांधी, जिसे सनातन पर कोई आस्था न हो वह यहां आकर चौराहे को दूषित किया है। हमने चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोकर पवित्र किया है।

यहां से निकला राहुल गांधी का रोड शो

वाराणसी ने आते ही राहुल गांधी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। यह उनका काशी विश्वनाथ का चौथा दर्शन है। शहर में 12 किलोमीटर रोड शो की शुरुआत गोलगड्डा इलाके हुई। उसके बाद यह य़ात्रा मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक गई। इस बीच गोदौलिया चौहारे पर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी सुबह 9.45 बजे चंदौली से निकलकर वारणसी पहुंचे।

गोदौलिया चौराह पर राहुल गांधी मोदी पर बरसे

गोदौलिया में आयोजित एक जनसभा में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की। यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं से मुलाकात हुई। उन सबने मुझे अपनी पीड़ा बताई। BJP-RSS के लोग भी कई जगह मिले, लेकिन पूरी यात्रा में मुझे नफरत कहीं नहीं दिखी. भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। उन्होंने कहा कि देश तभी मजबूत होता है, जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं।

यूपी में राहुल की यात्रा का आज दूसरा दिन

वाराणसी के बाद में राहुल गांधी की यह यात्रा अमेठी, रायबरेली व लखनऊ पहुंच जाएगी। इन जगहों पर तैयारियों जोरों पर हैं। 21 फरवरी को यात्रा कानुपर में होगी। फिर यात्रा की शुरुआत 24 फरवरी से यूपी के मुरादाबाद जिले से होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा होकर यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है।

गोदौलिया पर पहुंची न्याय यात्रा पर यह कहना सियासी जानकारों

वहीं, सियासी जानकारों कहना है कि वाराणसी में वैसे तो कई कांग्रेसी के बड़े नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया है और यहां पर आए हैं, लेकिन शहर के गोदौलिया में आत तक कोई बड़े कांग्रेसी नेता ने यात्रा नहीं की है। यह पहली बार हुआ है, जब राहुल गांधी गोदौलिया में न्याय यात्रा लेकर पहुंचे हैं। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story