Varanasi News: कांग्रेस कमेटी ने किया बीजेपी की तरह सुन्दरकाण्ड का पाठ, जानिए क्या थी वजह

Varanasi News: कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर मनाया गया।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 19 Jun 2023 1:51 PM GMT

Varanasi News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर मनाया गया। इसके उपरांत मण्डलीय हॉस्पिटल कबीरचौरा में मरीजों व उनके तीमारदारों के बीच फल का वितरण कर मनाया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच प्रसाद और फल वितरण कर राहुल गांधी के यशस्वी और दीर्धायु जीवन की सभी ने कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि देश में गरीब कमज़ोर, मध्यवर्गीय जनमानस की मजबूत आवाज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हम सब बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमानजी से यह कामना करते हैं, कि वो राहुल गांधी को आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वो पूरे मनोयोग से गरीबों व आम जनमानस की बेहतरी के लिए कार्य कर सकें, उनकी अगुवाई में हिन्दुस्तान का परचम पूरे विश्व में मजबूती के साथ फहराएं।

कांग्रेस के सुंदरकांड की हुई खूब चर्चा

अभी तक भाजपा के कार्यकर्ता ही सुंदरकांड जैसे धार्मिक आयोजन कराते रहे हैं। ऐसा विरलय ही देखने को मिला है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सुंदरकांड का आयोजन कराया गया हो। इसके बाद से सियासी गलियारों में तमाम चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि शायद कांग्रेस भी भाजपा की ही तरह सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर आना चाहती है।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने किया। इस अवसर पर अजय राय,राघवेन्द्र चौबे, राजेश्वर सिंह पटेल, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय सिंह शिवजी, फ़साहत हुसैन बाबू, राजीव राम, पंकज चौबे, राम स्नेही पाण्डेय, शशिकला भारती, सफ़क रिजवी, अनीसुर्रहमान, अब्दुल हमीद डोडे, मोनाजिर मंजू, प्रमोद वर्मा, पारस नाथ यादव, विनय जायसवाल, किशन यादव, आयुष तिवारी, रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़, विनोद गौड़, विकास पाण्डेय, इलियास अहमद समेत काफ़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story