Varanasi News: अजय राय ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना, बोले-विदेश की धरती पर महात्मा गांधी को नमन और देश में दफन, यह तो..

Varanasi News:अजय राय ने कहा, हमने तो श्रद्धांजलि शब्द सुना था स्वच्छांजलि शब्दकोश में पहली बार सुन रहा हूं। स्वच्छांजलि शब्द भारतीय जनता पार्टी की खोज है राष्ट्रीय स्वयं सेवक की खोज है।

Purushottam Singh
Published on: 30 Sep 2023 10:16 AM GMT
X

Congress State President Ajay Rai (Pic:Newstrack)

Varanasi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सर्व सेवा संघ की बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण पर सवाल पूछते हुए कहा कि विदेश की धरती पर महात्मा गांधी को नमन और देश में दफन यह तो दोहरा चरित्र है। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छांजलि के रुप में मनाए जाने पर भी सवाल उठाया।

भारतीय जनता पार्टी की खोज है स्वच्छांजलि शब्द - अजय राय

अजय राय ने स्वच्छांजलि पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि तक हमने स्वछता अभियान सुना है, स्वच्छता पखवाड़ा सुना है, लेकिन स्वच्छांजलि पहली बार सुन रहे हैं। श्रद्धांजलि हमारे शब्दकोश में है और श्रद्धांजलि का शब्द हमने सुना है। स्वच्छांजलि शब्द भारतीय जनता पार्टी की खोज है राष्ट्रीय स्वयं सेवक की खोज है। हम लोग स्वच्छता अभियान जानते हैं और उसे ही चला रहे हैं। अक्टूबर को देशभर में कांग्रेस पार्टी दलित बस्तियों में लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ सहभोज का कार्यक्रम करेगी, दलित कमजोर है उसका सम्मान करेंगे। जी-20 के नाम पर जिस तरह से गरीबों को ठगा गया है, जी-20 के नाम पर गरीबों को घरों को ढका जा रहा था और नालों को ढका जा रहा था।

उन्होनें कहा कि मीडिया से और जी-20 में जो दिल्ली गेट से आया था, उस इन लोगों ने सच्चाई छुपाई। वह सारी चीजें हम जनता को 2 तारीख को बताएंगे। 2 अक्टूबर को हम सर्व सेवा संघ की बिल्डिंग जो तोड़ी गई है, ध्वस्त की गई है उसको लेकर जनता के बीच में जाएंगे और इसको जनता को बताएंगे। देश में जो भी ऐतिहासिक इमारतें तोड़ी जा रही हैं वह क्या दर्शाती हैं गांधी जी के प्रति वह क्या दर्शा रही है। स्वच्छांजलि है या स्वच्छता अभियान है या गांधी जी के प्रति श्रद्धांजलि है। गांधी जी की विचारधारा पर जो चलने वाले लोग हैं उनको बचाने का काम कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सारे लोग यह जानना चाहते हैं कि आप बताइए कि यह सब क्या है?

यह भारत जोड़ो यात्रा का ही दूसरा भाग है-

हमारे नेता राहुल गांधी कभी कुलियों के बीच में बैठ रहे हैं, कभी कारपेंटर के बीच में बैठ रहे हैं, मोटरसाइकिल मैकेनिक के बीच कभी बैठ रहे हैं, कभी ट्रेन में सफर कर रहे हैं। अलग-अलग लोगों को जोड़ना यह भारत जोड़ो यात्रा का ही दूसरा भाग है। सब लोग इस पर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के अयोध्या जाने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भगवान राम सबकी आस्था का केंद्र हैं उनकी इच्छा होगी तब जाएंगे। हम लोग काशी में हैं तो काशी विश्वनाथ बाबा के यहां जाने में किसी से पूछा जाएगा।

मोदी जी जब आते हैं तो बनारस को सजाया जाता है और एक इवेंट होता है, यह तो आस्था का केंद्र है। जब इच्छा करेगी राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे। हम सब लोग गांधी के विचारों को मानने वाले लोग हैं। हम लोग रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। इसमें जिसको जो भी बोलना है वह बोले बोलते बोलते थककर बैठ जाएगा। सपा कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशियों के ऐलान के बारे में सवाल करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारी तैयारी 80 सीटों की है और जल्द ही प्रत्याशियों का और क्या रूपरेखा रहेगी यह राष्ट्रीय गठबंधन तय करेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story