×

Varanasi News: 26 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली, काशी विद्वत परिषद ने क्लियर किया डेट

Varanasi News: काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों की सजावट देव दीपावली पर देखते ही बनती है देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक इस दिन देव दीपावली में शामिल होने के लिए काशी आते हैं।

Purushottam Singh
Published on: 20 Sep 2023 4:46 AM GMT
X

Varanasi News  (photo: social media ) 

Varanasi News: देव दीपावली का डेट काशी विद्वत परिषद ने 26 नवंबर को घोषित किया।तारीखों की घोषणा के साथ ही देव दीपावली को लेकर तारीखों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया। देशभर में एक साथ 26 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। काशी में देव दीपावली सबसे प्रमुख पर्व है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले देव दीपावली पर 10 लाख घाटों पर दिये जलाए गए थे । काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों की सजावट देव दीपावली पर देखते ही बनती है देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक इस दिन देव दीपावली में शामिल होने के लिए काशी आते हैं।

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली

भगवान भोलेनाथ ने इसी दिन त्रिपुरासुर का वध किया था जिसके बाद देवताओं द्वारा पृथ्वी पर सभी मंदिरों को सजाकर देव दीपावली मनाया गया तभी से देव दीपावली का खास महत्व है। भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में देव दीपावली भव्य तरीके से मनाया जाता है । वाराणसी के 84 घाटों को दीयों से सजाया जाता है और इस दिन मां गंगा की विशेष आरती की जाती है अति प्राचीन दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर भव्य गंगा आरती की जाती है। लाखों पर्यटक हर साल इस देश परंपरा के साक्षी बनते हैं।

काशी विद्वत परिषद ने पंचांग गणना के बाद की तारीख घोषित

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो राजनारायण द्विवेदी ने एक रिलीज जारी कर देव दीपावली के तारीखों को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लगा दिया।26 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। ज्योतिष गणना के बाद यह तारीख तय किया गया। प्रो राजनारायण द्विवेदी ने कहा कि हिंदू धर्म में धार्मिक त्योहरों को एक ही समय पर मनाने के लिए विद्वत परिषद अब सभी त्योहारों का डेट बताया जाएगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story