Varanasi News: दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, श्रद्धा के साथ दिखा सामाजिक सरोकार

Varanasi News: पर्यावरण संरक्षण की अपील के बीच कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ। उन्हें हलवा पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया। प्रकृति प्रेम का आवाह्न कर रहीं कन्याओं की आरती उतारी गई।

Purushottam Singh
Published on: 22 Oct 2023 1:48 PM GMT
X

Varanasi News (Pic:Newstrack)

Varanasi News: 'प्रकृति का पोषण व संवर्धन मां की सेवा है' का संदेश देते हुए अष्टमी तिथि पर देवी के आठवें स्वरूप महागौरी के पूजन के उपरांत नमामि गंगे ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें तुलसी के पौधे एवं कपड़े के झोले उपहार स्वरूप दिए। दुर्गा स्वरुपा कन्याओं ने प्रकृति संरक्षण व स्वस्थ समाज के लिए सभी से गंदगी न करने, पौधे लगाने, माता की तरह हितकारी नदियों के संरक्षण की अपील की। गढवासी टोला स्थित अमर शहीद संतोष कुमार कपूरिया युवा सांस्कृतिक समिति के दुर्गा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के सम्मुख कन्याओं ने पर्यावरण को दूषित करने वाले सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया।

पूजन में श्रद्धा के साथ दिखे सामाजिक सरोकार

पर्यावरण संरक्षण की अपील के बीच कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ। उन्हें हलवा पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया। प्रकृति प्रेम का आवाह्न कर रहीं कन्याओं की आरती उतारी गई। दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा जीवन की सुरक्षा है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा स्वच्छता का भी संदेश देती हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक हमारी माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीला साबित हो रहा है।

नमामि गंगे की ओर से किया गया पूजन

जगह-जगह व्याप्त गंदगी ने प्रकृति एवं पर्यावरण का क्षरण किया है। जिससे अनकों जानलेवा बिमारियां उत्पन्न हो रही हैं। नमामि गंगे ने कन्याओं के माध्यम से गंदगी न करने व पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया है। अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, मिष्ठी कपूरिया, मिताक्षी मिश्रा, पूनम शुक्ला, विजय कपूरिया, कन्हैया कपूरिया, कुसुम शुक्ला , सूर्यांशु उपस्थित रहें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story