×

Varanasi News: 46वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर फहराया गया झण्डा, भाजपा की उपलब्धियों को किया गया याद

Varanasi News: पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा।

Ajit Kumar Pandey
Published on: 6 April 2025 8:52 PM IST
Flag hoisted at party office on 46th foundation day
X

46वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर फहराया गया झण्डा (Photo- Social Media)

Varanasi News: वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मना रही है। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा फहराया। इस अवसर पर सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है। उनसे मिलना है, उन्हें समझना है, उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

भाजपा जो कहती है वह करती है

राम मंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया। धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वह करती है। यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही हैं। आयुष मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। 1980 में स्थापित यह पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। भाजपा 15 राज्यों में अपनी सरकारें चला रही है।

वहीं इसके नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए 21राज्यों में सत्ता में है। लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही भाजपा की सीटें कम हुई है, लेकिन उसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा की हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम करते आ रहे हैं और गरीब शोषित वंचित लोगों की सेवा भी कर रहे हैं।

उनकी ऊर्जा और उत्साह वास्तव में प्रेरक है। स्थापना दिवस के अवसर पर गुलाब बाग कार्यालय एवं नीचीबाग स्थित कार्यालय को विद्युत झालरों से भरपूर सजाया गया। रविवार को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर सेल्फी लिया तथा उसे अपलोड भी किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

स्थापना दिवस पर गोष्ठी में वरिष्ठ नेताओं में पूर्व विधायक गुजरात जगदीश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले, व मृदुला जायसवाल, पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पाण्डेय व डॉ शिवनाथ यादव, सुभाष गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, राकेश वशिष्ठ, विनोद गुप्ता, संजय राय, कुंवरकांत सिंह, अशोक मिश्रा, अशोक सेठ, अजय सिंह, प्रदीप राय, सुधीर मिश्रा, जेपी सिंह, पूर्णमासी गुप्ता तथा वर्तमान युवा नेताओं में जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, नीरज जायसवाल, मधूप सिंह, दिलीप साहनी, बृजेश चौरसिया, डॉ. हरी केसरी, विवेक मौर्य, डॉक्टर रचना अग्रवाल, रजत जायसवाल, शोभनाथ मौर्य, अजय गुप्ता, महेंद्र सिंह गौतम, कुसुम पटेल सहित सैकड़ो युवा नेता उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story