Varanasi News: हॉकी प्लेयर ललित उपाध्याय ने बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन, ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत

Varanasi News: आज भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर ललित उपाध्याय रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर अपना मेडल बाबा श्री काशी विश्वनाथ को अर्पित किया।

Rishu Pathak
Published on: 11 Aug 2024 12:38 PM GMT
Varanasi News
X

Varanasi News (Pic: Newstrack)

Varanasi News: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक पर अपना कब्जा कर लिया था। जहां वतन वापसी पर खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीके से स्वागत किया जा रहा है। उन्हें प्रदेश सरकारें विभिन्न उपहारों से सम्मानित कर रही है। वहीं आज भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर ललित उपाध्याय रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर अपना मेडल बाबा श्री काशी विश्वनाथ को अर्पित किया। ललित ने बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शिवपुर स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गये। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके फैंस मौजूद रहे।

इससे पहले ललित उपाध्याय का वाराणसी पहुँचने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया। वह ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार काशी आए हैं। यहां ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने ललित उपाध्याय का स्वागत किया। ललित उपाध्याय ने अपना मेडल बाबा को समर्पित किया। इसके लिए उन्होंने शासन व वाराणसी प्रशासन का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मैं शासन और प्रशासन का धन्यवाद देना चाहूंगा। जिनकी अच्छी व्यवस्थाओं के कारण ही मैं अपना मेडल बाबा को समर्पित कर पाया।

ललित के वाराणसी पहुँचने पर एयरपोर्ट हर हर महादेव का उद्घोष किया गया। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 2-1 से स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता था। इससे पहले भारतीय टीम की फाइनल में जर्मनी से भिड़ंत हुई थी। जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर बाबा काशी विश्वनाथ को अपना मेडल अर्पित किया। इसके बाद वह अपने पैतृक आवास शिवपुर पहुंचे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story