×

Varanasi News: चंद्रग्रहण के बाद गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Varanasi News: गंगा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ घाटों पर उमड़ी। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाटों पर मौजूद पुरोहितों व गरीबों में दान कर पुण्य के भागी बने।

Purushottam Singh
Published on: 29 Oct 2023 5:31 AM GMT
Varanasi News
X

गंगा में स्नान करते श्रद्धालु (न्यूजट्रैक)

Varanasi News: चंद्रग्रहण के बाद काशी के घाटों पर रविवार सुबह आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा-स्नान कर विधि विधान से दान-पुण्य किया। गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस, जल पुलिस व एनडीआरएफ निगरानी में जुटी रही। शनिवार की रात चंद्रग्रहण लगा था। इसका प्रभाव पूरे भारत में था। ग्रहण के सूतक काल में काशी के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। ऐसे में रविवार की भोर में गंगा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ घाटों पर उमड़ी। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाटों पर मौजूद पुरोहितों व गरीबों में दान कर पुण्य के भागी बने।


बता दें कि सूतक काल में किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। ऐसे में सूतक काल समाप्त होने के बाद गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए काशी के सभी प्रमुख घाटों पर लोगों की भीड़ दिखी। लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया।


सुबह काशी के मंदिरों के खुले कपाट

चंद्रग्रहण के कारण काशी के छोटे से लेकर सभी बड़े मंदिरों के कपाट बंद थे, जिन्हे आज सुबह पूजा पाठ के बाद खोला गया। आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट सुबह खोले गये। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दुर्गा मंदिर, काल भैरव मंदिर के कपाट सुबह पूजा पाठ के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गये।





Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story