×

Varanasi News: वाराणसी में मोहर्रम जुलूस के दौरान शिया-सुन्नी में बवाल, सैकड़ों घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Varanasi News: ताजिया निकालने के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा धीरे-धीरे विवाद उग्र रुप धारण कर लिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव के चलते लोग ताजिया छोड़कर इधर-उधर दुबकने लगे।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 29 July 2023 4:05 PM GMT (Updated on: 29 July 2023 4:06 PM GMT)

Varanasi News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान वाराणसी के दोषीपुरा में जमकर बवाल हुआ। इस बवाल के दौरान पुलिस भी मूकदर्शक बनी रहीं। ताजिया निकालने के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा धीरे-धीरे विवाद उग्र रुप धारण कर लिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पथराव के चलते लोग ताजिया छोड़कर इधर-उधर दुबकने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में 100 से अधिक लोग घायल हो गए तो वहीं लगभग 20 से अधिक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जुलूस निकालने के दौरान आपसी विवाद में शिया और सुन्नी में हुआ जमकर झड़प। हालांकि वाराणसी पुलिस प्रशासन की तरफ से पहले से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद शिया और सुन्नी समुदाय के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी में जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए।

मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल

वाराणसी में भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेरेबंदी के बाद भी जैतपुरा इलाके के दोषीपुरा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। ताजिया जुलूस निकालने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। शिया और सुन्नी समुदाय के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल में 100 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस जीप समेत मौके पर खड़ी 20 से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ की गई। ताजिया दौड़कर ले जाने के चक्कर में वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन पुलिस अधिकारियों, कई थानों की पुलिस फोर्स, एआरएफ और पीएसी जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस जब मौके पर पहुंची दो दोनों ओर से जमकर पथराव चल रहा था। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ने की कोशिश की तो माहौल और बिगड़ गया।

रणक्षेत्र बना रहा दोषीपुरा

मोहर्रम के जुलूस के दौरान जैतपुरा थाना क्षेत्र का दोषीपुरा कुछ देर के लिए रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस के सामने पत्थरबाजी होती रही। पुलिस कुछ देर के लिए मूकदर्शक बनी रही।घटनास्थल पर मौजूद पुलिस आयुक्त और डीएम

मौके की नजाकत को देखते हुए सीपी मुथा अशोक जैन ने वरुणा और गोमती जोन से भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। मौके पर जुटी पुलिस ने दोषीपुरा मैदान सहित आसपास के इलाके को घेरकर उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। करीब दो बजे शुरू बवाल ढाई घंटे बाद 4ः30 बजे पुलिस ने काबू पाया। पथराव में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पुलिस ने मंडलीय चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में भेजा।

कई ताजिया क्षतिग्रस्त, सिया समुदाय ने किया प्रदर्शन

पथराव के कारण सिया समुदाय और सुन्नी समुदाय की कई ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिया समुदाय के लोगों ने ताजिया को करबला ले जाने से मना कर दिया और मौके पर ही धरना देने लगे। पुलिस आयुक्त ने लोगों से बातचीत कर ताजिया उठाने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं माने। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिसकर्मियों की गाडियां क्षतिग्रस्त

शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हुए बवाल में पीएससी कैंप और पुलिसकर्मियों की बाइकें भी उपद्रव की भेंट चढ़ गई। उपद्रव कर रहे कुछ युवकों ने पीएसी कैंप और मौके पर खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव और उपद्रवियों की भीड़ देख वक्ति पीएसी के जवान और पुलिस को भी पीछे हटना पड़ गया था।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story