×

Varanasi News: काशी यात्रा डॉट कॉम एप बनेगा डिजिटल गाइड, पर्यटकों के लिए अब भाषा की बाधा होगी समाप्त

Varanasi News: पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 'काशी यात्रा डॉट कॉम एप' जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 30 Jan 2024 7:59 AM GMT
Varanasi News
X

काशी विश्वनाथ धाम source : social media 

Varanasi News: काशी भ्रमण के लिए आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए अब भाषा की कोई बाधा नहीं होगी। पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए 'काशी यात्रा डॉट कॉम एप' जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस एप की तैयारी में, यूपीपीसीएल के विशेषज्ञ धार्मिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस कार्य में जुटे हैं। ऐसे में देसी- विदेशी पर्यटकों को बोली भाषा को लेकर राहत मिलेगी।

कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी

काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसमें विदेशी पर्यटकों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। इन सभी पर्यटकों को काशी भ्रमण के दौरान भाषाई समस्याएँ न हों, इसलिए एक ऐप तैयार किया जा रहा है। जिसमें तीन भारतीय भाषाओं के हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित अंग्रेजी में जानकारी भी मिलेगी। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश सिंह ने बताया कि पौराणिक मंदिरों और उनके बारे में प्रमाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम काम कर रही है। एप में सभी जानकारियां हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध रहेंगी।

एप पर मिलेगी 514 मंदिरों की जानकारी

इस ऐप में काशी की तीन धार्मिक यात्राएं, पंचक्रोशी, अंतग्रही, और पावन पथ यात्रा के संपूर्ण जानकारी होगी। इसके अलावा, पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने वाले 108 मंदिर, अंतग्रही यात्रा में शामिल होने वाले 305 मंदिर, और पावन पथ के 101 मंदिरों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। इस ऐप में नेविगेशन की सुविधा शामिल है, जिससे यात्री आसानी से यात्राओं और मंदिरों तक पहुंच सकेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर की विशेषता

काशी विश्वनाथ मंदिर, जो भारतीय नगर वाणिज्य शैली में बना हुआ है, हिन्दू धर्म के एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में महत्वपूर्ण है। इसकी विशेषता निम्नलिखित है:

धार्मिक महत्व: काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में से एक है और यह विशेष धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ दूर- दूर से लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आते है।

पुरातात्विक शैली: मंदिर का वास्तुकला में पुरातात्विक शैली में निर्माण किया गया है, जिसमें पत्थरों का उपयोग हुआ है। इसकी सुंदरता और आकृति मंदिर को अद्वितीय बनाती हैं।

मुक्तिदायक: काशी को मुक्ति की प्राप्ति के स्थान के रूप में जाना जाता है। यहां का दर्शन करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, जिसे हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story