TRENDING TAGS :
Agra News: 35 साल में ढाई सौ से ज्यादा कार चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार, तीन लग्जरी कार बरामद
Agra News: आगरा में 35 साल में 250 से ज्यादा कार चुराने वाले वाहन चोर को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ उसके 2 साथी भी पकड़े गए हैं।
Agra News (Newstrack)
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 35 साल में 250 से ज्यादा कार चुराने वाले वाहन चोर को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ उसके 2 साथी भी पकड़े गए हैं। तीनों मिलकर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह चला रहे थे। आगरा के अलावा दिल्ली राजस्थान और मध्यप्रदेश से गाड़ियां चुरा रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की है। कार चुराने के उपकरण बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से गिरोह के सदस्य किसी भी कार को अनलॉक करते थे।
कार का लॉक खोलने के बाद उसे चोरी कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी कार बरामद की है। बरामद हुई एक कार आगरा से चुराई गई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के नाम कपिल, रिंकू और बॉबी है। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना कपिल गुप्ता है।
कपिल ने 35 साल पहले मारुति 800 कार चुराकर चार पहिया वाहन चुराने की शुरुआत की थी। कपिल अब तक ढाई सौ से ज्यादा चार पहिया वाहन चुरा चुका है। एसपी सिटी आगरा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
तीनों चुराए गए वाहनों को गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों को बेच देते थे। गाड़ी चुराने के बाद उसका इंजन नंबर और चेसिस नंबर भी बदल देते थे। पुलिस उपायुक्त शहर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरोह में शामिल सभी सदस्यों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।