×

आगरा फोर्ट में VHP कार्यकर्ताओं ने जमकर की फायरिंग, घबराए पर्यटक

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के चाहे कितने भी दावे कर ले, मगर हालत में सुधार का दूर-दूर तक कोई निशान नहीं। ताजा मामला आगरा का है जहां विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यक्रातों ने जमकर हंगामा माचाया। इससे पर्यट

tiwarishalini
Published on: 30 Sep 2017 11:41 AM GMT
आगरा फोर्ट में VHP कार्यकर्ताओं ने जमकर की फायरिंग, घबराए पर्यटक
X

आगरा: सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के चाहे कितने भी दावे कर लें, मगर हालत में सुधार का दूर-दूर तक कोई निशान नहीं। ताजा मामला आगरा का है जहां विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा माचाया। इससे पर्यटकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कुर्द जनमत संग्रह से डरी इराक सरकार, रोका अंतर्राष्ट्रीय विमानों का परिचालन

क्या है पूरा मामला?

- विजयदशमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगरा किले के पास शस्त्र पूजन का आयोजन किया था।

- पूजन के बाद सत्ता में डूबे कार्यकर्ताओं ने दबंगई शुरू कर दी।

- हनुमान मंदिर के पास हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर फायरिंग की।

- फायरिंग से आगरा फोर्ट घूमने आए सभी पर्यटकों में अफरा- तफरी मच गई।

हर्ष फायरिंग कहकर झाड़ा पल्ला

- इस पूरे मामले पर जब बजरंग दाल और विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं से सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसे हर्ष फायरिंग कहकर टाल दिया। उन्होंने बताया कि ये उनकी ख़ुशी मानाने का तरीका था। वो किसी को भी नुक्सान पहुंचाने के मकसद से नहीं आए थे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story